8 हजार रुपये से भी कम में लॉन्च होगा 6,000एमएएच बैटरी वाला यह itel स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

नई दिल्ली: आईटेल ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना एंट्री लेवल डिवाईस itel A60 पेश किया है जो सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं अब 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव खबर हाथ लगी है कि यह कंपनी अपने एक और सस्ते मोबाइल फोन को बाजार में लाने की तैयारी कर […]

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
March 14, 2023 • 2:53 PM  0
टेक
NEWS CARD
Logo
8 हजार रुपये से भी कम में लॉन्च होगा 6,000एमएएच बैटरी वाला यह itel स्मार्टफोन, देखें फीचर्स
“8 हजार रुपये से भी कम में लॉन्च होगा 6,000एमएएच बैटरी वाला यह itel स्मार्टफोन, देखें फीचर्स”
Favicon
Read more on sangritimes.com
14 Mar 2023
https://www.sangritimes.com/this-itel-smartphone-with-6000-mah-battery-will-be-launched-for-less-than-rs-8000-see-features
Copied
8 हजार रुपये से भी कम में लॉन्च होगा 6,000एमएएच बैटरी वाला यह itel स्मार्टफोन, देखें फीचर्स
8 हजार रुपये से भी कम में लॉन्च होगा 6,000एमएएच बैटरी वाला यह itel स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

नई दिल्ली: आईटेल ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना एंट्री लेवल डिवाईस itel A60 पेश किया है जो सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं अब 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव खबर हाथ लगी है कि यह कंपनी अपने एक और सस्ते मोबाइल फोन को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है जो पावरफुल 6,000mAh battery से लैस होगा। वहीं सबसे बड़ी बात है कि यह आईटेल मोबाइल 8,000 रुपये से कम कीमत पर भारत में लॉन्च होगा।

आईटेल कंपनी 8 हजार से भी कम बजट में नया फोन लेकर आने वाली है। इस फोन में 6,000एमएएच बैटरी दी जाएगी जो लंबा बैकअप प्रदान करने में सक्षम होगी। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नए आईटेल फोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया जाएगा। वहीं प्राप्त जानकारी अनुसार यह लो बजट स्मार्टफोन 6.6 इंच की लार्ज डिस्प्ले सपोर्ट करेगा जो एचडी+ रेज्ल्यूशन वाली होगी। फोटो में देखा जा सकता है कि इसमें डुअल रियर कैमरा और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

itel A60
6.6″ HD+ Display
5,000mAh Battery
SC9832E Chipset
8MP Dual Rear Camera
Android 12 Go edition
5,999 रुपये में लॉन्च हुआ आईटेल ए60 स्मार्टफोन 6.6 इंच की लार्ज एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच आईपीएस डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है और 2.5डी कर्व्ड ऐज़ ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज के साथ Dawn Blue, Vert Menthe और Sapphire black कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक दोनों फीचर्स मिलते हैं।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter