कैबिनेट ज्वाइंट सेक्रेट्री सौरभ तिवारी के लिखे गाने ‘अपनी मोहब्बत’ की शूटिंग कंप्लीट, अभिनेता राजवीर शर्मा हैं मुख्य भूमिका में
प्रोडक्शन हाउस फिल्म जायेंट कंपनी द्वारा हिंदी म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ का निर्माण किया जा रहा हैl रिलीज से पहले ही यह गाना फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने को भारत सरकार के एक प्रमुख अफसर सौरभ तिवारी (ज्वाइंट सेक्रेटरी, केंद्रीय सचिवालय) ने लिखा है। यह गीत उनकी प्रसिद्ध किताब ‘अनायास ही’ में प्रकाशित है। इस गाने का म्यूजिक बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर रईस ने दिया है और उनके बेटे सैम ने इस गाने में अपनी आवाज दी है।
हाल ही में दिल्ली के स्टूडियो पिक्चर डेस्टिनेशन में इस गाने की शूटिंग संपन्न हुईl इस गाने में फिल्म अभिनेता राजवीर शर्मा मुख्य हीरो का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ दिल्ली की युक्ता शर्मा मुख्य अभिनेत्री के रोल में नजर आएंगी। युक्ता शर्मा इस गाने से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
गौरतलब है कि सौरभ तिवारी खुद इस गाने से सिनेमा जगत में बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत कर रहे हैं। और उनके साथ पंजाब की अभिनेत्री प्रियंका सारस्वत अहम भूमिका निभा रही हैं। साथ ही भारत सरकार के एक और अफसर सौरव रेय (ज्वाइंट सेक्रेटरी, भारत सरकार) को भी इस गाने में अभिनय का मौका मिला है।
इस म्यूजिक एल्बम का निर्देशन अक्षय राही ने किया है और प्रोडक्शन हेड सौरभ तोमर हैं। इस गाने के सह निर्माता हरियाणा के प्रसिद्ध समाजसेवी विकास नोनाच और इंदौर के बिजनेसमैन शिखर वर्मा हैं।