स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर ट्रेड इंडिया ने किया डिजिटल कैंपेन का अनावरण

कैंपेन कारोबारियों के प्रयासों का पहचान देता है जो सशक्त मूल्यों के निर्माण में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते। किसी भी कारोबार के लिए सामाजिक संबंध और व्यक्तिगत देखभाल बहुत अधिक मायने रखती है।

Junja Ram
Junja Ram Verified Public Figure • 19 Apr, 2026 Author
August 16, 2022 • 2:44 AM  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर ट्रेड इंडिया ने किया डिजिटल कैंपेन का अनावरण
“स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर ट्रेड इंडिया ने किया डिजिटल कैंपेन का अनावरण”
Favicon
Read more on sangritimes.com
16 Aug 2022
https://www.sangritimes.com/trade-india-unveils-digital-campaign-on-the-occasion-of-independence-day
Copied
स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर ट्रेड इंडिया ने किया डिजिटल कैंपेन का अनावरण
स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर ट्रेड इंडिया ने किया डिजिटल कैंपेन का अनावरण

नई दिल्ली : देश के अग्रणी बी2बी मार्केटप्लेस ट्रेड इंडिया ने देश के 75वें स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर डिजिटल कैंपेन का अनावरण किया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप ट्रेड इंडिया का यह कैंपेन भारत के गतिशील एमएसएमई सेक्टर की सही क्षमता को दर्शाता है और बताता है कि कैसे यह सेक्टर देश को आत्म-निर्भर बना रहा है। भारत ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है, ऐसे में यह कैंपेन देश के एमएसएमई को सम्मान देता है। यह कैंपेन बताता है कि किस तरह एमएसएमई सही मायनों में नवभारत का चेहरा है।

वॉइस-ओवर आर्टिस्ट बबला कोचर ने इस कैंपेन को अपनी आवाज़ दी है; जो सही मायनों में देश के स्थायी विकास में कारोबार समुदाय की क्षमता की पुष्टि करता है। कैंपेन की शुरूआत में एक व्यक्ति देश का नक्षा बना रहा है, जिसके बाद बबला की आवाज़ बताती है कि किस तरह देश के विविध कारोबारों ने एक दूसरे के लिए सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित किया है। कैंपेन का ऑडियो-विज़ुअल हर राज्य की विशेषताओं पर रोशनी डालता है जैसे कश्मीर का पश्मीना, हरियाणा की लकड़ी और बिहार की मधुबनी पेंटिंग- जिन्होंने न सिर्फ कारोबारियों में बल्कि देश के नागरिकों में भी विशेष स्थान बनाया है।

कैंपेन कारोबारियों के प्रयासों का पहचान देता है जो सशक्त मूल्यों के निर्माण में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते। किसी भी कारोबार के लिए सामाजिक संबंध और व्यक्तिगत देखभाल बहुत अधिक मायने रखती है। यह वीडियो इस बात को दर्शाता है कि अग्रणी प्लेटफॉर्म के रूप में ट्रेड इंडिया निर्माताओं और खरीददारों के बीच के अंतर को दूर कर रहा है। ब्राण्ड एमएसएमई की सपने देखने, महत्वाकांक्षाएं रखने और इन्हें हासिल करने की भावना को सलाम करता है।

bolt यह भी जरूर पढ़ें

flash_on
नई रिपोर्ट भारत के 11000 किलोमीटर लम्बे तटीय क्षेत्र पर मंडराते जलवायु संकट की चेतावनी देती है
NEW
flash_on
मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा
flash_on
Vyna Electric (वायना इलेक्ट्रिक) का तेज़ विस्तार: 6 महीनों में 100 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स
flash_on
फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’
flash_on
TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया
flash_on
मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Junja Ram Verified Public Figure • 19 Apr, 2026 Author

जुंजा राम सांगरी टाइम्स में संपादक और पत्रकार हैं। वे सिनेमा, एंटरटेनमेंट, बिज़नेस और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन करते हैं। इसके साथ ही वे पेजेंट, फैशन शो और मनोरंजन उद्योग से संबंधित खबरों और विशेष रिपोर्टों को कवर करते हैं। उनकी पत्रकारिता में मनोरंजन जगत की गतिविधियों, ट्रेंड्स और प्रमुख आयोजनों पर विशेष फोकस रहता है।

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter