अमित कुमार की पॉलिटिकल सटायर फिल्म "लव यू लोकतंत्र" का ट्रेलर और म्युज़िक लॉन्च

इस इवेंट में संगीतकार ललित पंडित, गायक शान, अभिजीत भट्टाचार्य और अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं। फ़िल्म के लेखक संजय छैल,संगीतकार ललित पंडित हैं।

Jethu Singh
Jethu Singh Author
August 5, 2022 • 9:25 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
अमित कुमार की पॉलिटिकल सटायर फिल्म "लव यू लोकतंत्र" का ट्रेलर और म्युज़िक लॉन्च
“अमित कुमार की पॉलिटिकल सटायर फिल्म "लव यू लोकतंत्र" का ट्रेलर और म्युज़िक लॉन्च”
Favicon
Read more on sangritimes.com
5 Aug 2022
https://www.sangritimes.com/trailer-and-music-launch-of-amit-kumar-s-political-satire-film-love-you-democracy
Copied
अमित कुमार की पॉलिटिकल सटायर फिल्म "लव यू लोकतंत्र" का ट्रेलर और म्युज़िक लॉन्च
अमित कुमार की पॉलिटिकल सटायर फिल्म

रियल लाइफ एडवोकेट अमित कुमार अब एक फ़िल्म में वकील के रूप में नजर आने वाले हैं। जुरिच मीडिया हाउस एलएलपी के बैनर तले बनी पॉलिटिकल सटायर कॉमेडी फिल्म "लव यू लोकतंत्र" का ट्रेलर और म्युज़िक लांच भव्य रूप से मुम्बई के द क्लब में लांच किया गया जहां चीफ गेस्ट जैकी श्रॉफ, जावेद अख्तर मौजूद थे। वहीं गेस्ट्स में पूनम ढिल्लो, कश्मीरा शाह सहित कई सेलेब्रिटीज़ मौजूद रहीं। फ़िल्म के कलाकारों में ईशा कोपिकर, रवि किशन, सपना चौधरी, स्नेहा उल्लाल, कृष्णा अभिषेक, अली असगर, मनोज जोशी और अमित कुमार के नाम उल्लेखनीय हैं।

इस इवेंट में संगीतकार ललित पंडित, गायक शान, अभिजीत भट्टाचार्य और अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं। फ़िल्म के लेखक संजय छैल,संगीतकार ललित पंडित हैं। इस अवसर पर ब्राइट आउटडोर के योगेश लखानी भी उपस्थित रहे।

कृष्णा अभिषेक इस फ़िल्म में एक स्पेशल सांग में डांस करते नजर आएंगे। कृष्णा अभिषेक ने कश्मीरा शाह के साथ इस गाने का हुक स्टेप भी करके दिखाया। उन्होंने कहा कि यह एक माइंड ब्लोइंग गाना है, यह मेरे फेवरेट गीतों में से एक है। मैं डांस करने के लिए हमेशा आगे रहता हूँ, क्योंकि मुझे डांस बेहद पसंद है, यह मेरा पैशन है। यह गाना मुझे जैसे ही ऑफर हुआ मैंने तुरंत हामी भर दी क्योंकि यह एक कमाल का डांस नम्बर है।
वहीं कश्मीरा शाह ने कहा कि मेरा पति आइटम बॉय बन गया है। मुझे तो यह गाना बहुत ही अच्छा लगा।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Jethu Singh Author

Journalist

Popular Posts

1
AICTE और OPPO India ने पूरे देश के कॉलेजों में ‘जनरेशन ग्रीन’ अभियान के अंतर्गत ई-वेस्ट अवेयरनेस कार्यक्रम शुरू किया
2
लिंग्यास ललिता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंसेज ने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, ब्रातिस्लावा, स्लोवाकिया के साथ अकादमिक पत्रिकाओं में प्रकाशन रणनीतियों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया
3
एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा 'एजीएल'- रणबीर कपूर
4
विश्व प्रसिध्द मूर्तिकार नरेश कुमावत ने फिर से बढ़ाई बनारस के नमो घाट की खूबसूरती
5
श्री मनन कुमार मिश्रा जी के अद्वितीय योगदान पर प्रकाश: चंडीगढ़ के राष्ट्रीय सम्मेलन में एडवोकेट प्रताप सिंह का मार्गदर्शन
home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter