ऑल इंडिया स्टील बॉटल्स एसोसिएशन ने स्टेनलैस स्टील की बोतलों के लिए सरकार द्वारा बीआईएस सर्टिफिकेशन लागू किए जाने की सराहना की

यह महत्वपूर्ण पहल ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ प्रोग्रामों तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ भारत के लक्ष्यों को समर्थन प्रदान करती है।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Author
July 30, 2024 • 5:52 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
ऑल इंडिया स्टील बॉटल्स एसोसिएशन ने स्टेनलैस स्टील की बोतलों के लिए सरकार द्वारा बीआईएस सर्टिफिकेशन लागू किए जाने की सराहना की
“ऑल इंडिया स्टील बॉटल्स एसोसिएशन ने स्टेनलैस स्टील की बोतलों के लिए सरकार द्वारा बीआईएस सर्टिफिकेशन लागू किए जाने की सराहना की”
Favicon
Read more on sangritimes.com
30 Jul 2024
https://www.sangritimes.com/all-india-steel-bottles-association-lauds-governments-move-to-introduce-bis-certification-for-stainless-steel-bottles
Copied
ऑल इंडिया स्टील बॉटल्स एसोसिएशन ने स्टेनलैस स्टील की बोतलों के लिए सरकार द्वारा बीआईएस सर्टिफिकेशन लागू किए जाने की सराहना की
ऑल इंडिया स्टील बॉटल्स एसोसिएशन ने स्टेनलैस स्टील की बोतलों के लिए सरकार द्वारा बीआईएस सर्टिफिकेशन लागू किए जाने की सराहना की

नई दिल्ली 30 जुलाई, 2024 : ऑल इंडिया स्टील बॉटल्स एसोसिएशन ने स्टेनलैस स्टील की बोतलों के लिए भारत सरकार द्वारा 5 जून 2024 से बीआईएस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैण्डर्ड्स) निर्देश लागू किए जाने की सराहना की है। यह महत्वपूर्ण पहलमेक इन इंडियाऔरआत्मनिर्भर भारतप्रोग्रामों तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ भारत के लक्ष्यों को समर्थन प्रदान करती है। स्टेनलैस स्टील वैक्यूम-इंसुलेटेड वॉटर बॉटल और पोर्टेबल स्टेनलैस स्टील वॉटर बॉटल के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (क्यूसीओ)- उद्योग जगत, खासतौर पर एमएसएमई सेक्टर के लिए बड़ा कदम है।  

बीआईएस निर्देशों के तहत यह अनिवार्य है कि स्टेनलैस स्टील की किसी भी बोतल को बीआईएस सर्टिफिकेशन के बिना भारत में आयात नहीं किया जा सकता। इसके अलावा देश में बनाई और बेची जाने वाली स्टेनलैस स्टील की सभी बोतलों पर बीआईएस सर्टिफिकेशन होना चाहिए। उपभोक्ता मामलों, भोजन एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि इन निर्देशों को लागू करने के लिए अब कोई छूट नहीं दी जाएगी। बड़े एवं मध्यम निर्माता अब बीआईएस-सर्टिफिकेशन के बिना कोई बोतल नहीं बेच सकते, वहीं छोटे एवं लघु निर्माताओं को क्रमशः 6 से 9 महीने की छूट दी गई है।

सरकार ने घरेलू उद्योग को समर्थन एवं बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि कर दी है। इसके लिए बीआईएस- निर्माताओं को भारत में अपनी युनिट स्थापित करने के लिए जल्द अनुमोदन, लाइसेंस एवं छूट देगा, साथ ही उत्पादों को उनके निर्माण के स्थान के आधार पर विभेदित किया जाएगा। भारत में निर्मित उत्पादों को ये फायदे मिलेंगे, इससे सुनिश्चित किया जा सकेगा कि घरेलू निर्माता जल्द से जल्द इन नए मानकों को अपना लें तथा बाज़ार में अपनी प्रतिस्पर्धा बनाए रखें। 

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Author

Journalist

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter