500+ मुफ्त योगा सत्र : पाएं ज़ोगा ऐप के साथ

बैंगलोर (कर्नाटक) [भारत], 17 मार्च: ​​​एक स्वास्थ्य केंद्रित संस्थान ज़ोगा वैलनेस ने अपने योगा और ध्यान ऐप के लांच की घोषणा की है। गौरतलब है कि इस ऐप के ज़रिये आपके पास विश्व में प्रचलित सबसे अधिक योगासनों का भंडार होगा। ज़ोगा वैलनेस ऐप पर 500+ योगा सत्र उपलब्ध हैं और ज़ोगा का ए.आई सॉफ्टवेयर “तीसरी आंख” के […]

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
March 17, 2023 • 3:48 PM  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
500+ मुफ्त योगा  सत्र : पाएं ज़ोगा ऐप के साथ
“500+ मुफ्त योगा सत्र : पाएं ज़ोगा ऐप के साथ”
Favicon
Read more on sangritimes.com
17 Mar 2023
https://www.sangritimes.com/500-free-yoga-sessions-get-it-with-the-zoga-app
Copied
500+ मुफ्त योगा  सत्र : पाएं ज़ोगा ऐप के साथ
500+ योगा सत्र और 300+ ध्यान सत्रों की सुविधा, हिंदी तथा अंग्रेज़ी में | विश्व के सबसे अधिक योगासनों का भंडार, गलत आसन करने पर करेंगे अलर्ट/मिलेगी सूचना

बैंगलोर (कर्नाटक) [भारत], 17 मार्च: ​​​एक स्वास्थ्य केंद्रित संस्थान ज़ोगा वैलनेस ने अपने योगा और ध्यान ऐप के लांच की घोषणा की है। गौरतलब है कि इस ऐप के ज़रिये आपके पास विश्व में प्रचलित सबसे अधिक योगासनों का भंडार होगा।

ज़ोगा वैलनेस ऐप पर 500+ योगा सत्र उपलब्ध हैं और ज़ोगा का ए.आई सॉफ्टवेयर “तीसरी आंख” के रूप में आपको योगा और ध्यान के लिये सही आसन का निर्देश देता है। जैसे अगर आपने कोई आसन गलत तरीके से किया है, तो यह ऐप आपको एक अलार्म के ज़रिये सूचित करेगा और जैसे ही आप सही तरह से आसन करने लगेंगे, यह अलार्म बंद हो जाएगा। इससे उपयोगकर्ताओं को समय के साथ उनकी प्रगति पर नज़र रखने में भी मदद मिलती है।

इस ऐप में केवल योगा ही नहीं, बल्कि ध्यान को भी शामिल किया गया है। इसमें 300 + निर्देशित ध्यान सत्र शामिल हैं, जो एकदम नि:शुल्क हैं। इनके ज़रिये आप तनाव से मुक्त हो सकते हैं और अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का समाधान पा सकते हैं। इन ध्यान सत्रों से आप मानसिक तथा भावनात्मक रूप से शांति और सुख का एहसास कर पाएंगे।

ज़ोगा वैलनेस ऐप के लांच पर इसके सीईओ और सह-संस्थापक निमीष दयालु ने कहा “इस ऐप का उद्देश्य भारत के प्राचीन योगासनों को बढ़ावा देना है। पिछले 2.5 सालों में इसके हर योगा और ध्यान  सत्रों को योगा गुरुओं और ध्यान के विशेषज्ञों के साथ मिलकर उत्तम रूप से तैयार किया गया है। यह ऐप डिजिटल बाज़ार में बाकी सभी ऐप की तुलना में बेहतर है और इसमें मिलने वाली सभी सुविधाएं एकदम मुफ्त हैं।”

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu