बिड़ला एस्टेट्स ने व्यावसायिक जिले के मध्य में 5.76 एकड़ के भूखंड का अधिग्रहण करके पुणे के आवासीय रियल इस्टेट बाजार में प्रवेश किया
2500 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व क्षमता के साथ भूखंड की विकास क्षमता 1.5 मिलियन वर्ग फुट से अधिक है
पुणे: सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से स्थापित आदित्य बिड़ला समूह की रियल एस्टेट शाखा, बिड़ला एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड ने पुणे जिले के मध्य व्यावसायिक क्षेत्र, संगमवाड़ी में 5.76 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करके पुणे आवासीय रियल एस्टेट बाजार में प्रवेश किया है। यह जमीन सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एससीआईएल) से खरीदी गई थी। यह भूखंड लगभग 2,500 करोड़ रु. के अनुमानित राजस्व क्षमता के साथ पुणे के एक सबसे प्रीमियम स्थान पर है।
कंपनी ने आधुनिक जीवन के लिए नए मानक स्थापित करने वाली विशेष प्रकार से तैयार की गई सुविधाओं के साथ विचारशील लाइफ डिजाइन्ड स्थान बनाने के अपने इरादे के अनुरूप एक प्रीमियम आवासीय परियोजना विकसित करने की योजना बनाई है।