CA अभय भूतड़ा लोकमत ग्लोबल इकोनॉमिक कन्वेंशन में भारत भूषण पुरस्कार से सम्मानित
लंदन, 2 सितम्बर, 2025 : जाने-माने उद्यमी और परोपकारी, CA अभय भूतड़ा को लंदन में आयोजित 2025 लोकमत ग्लोबल इकोनॉमिक कन्वेंशन में प्रतिष्ठित भारत …
लंदन, 2 सितम्बर, 2025 : जाने-माने उद्यमी और परोपकारी, CA अभय भूतड़ा को लंदन में आयोजित 2025 लोकमत ग्लोबल इकोनॉमिक कन्वेंशन में प्रतिष्ठित भारत भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार उन्हें वेदांता रिसोर्सेज के संस्थापक और चेयरमैन, श्री अनिल अग्रवाल, और गल्फ ऑयल इंटरनेशनल के चेयरमैन, श्री संजय हिंदुजा के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अन्य गणमान्य हस्तियों में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री, श्री रामदास आठवले, लोकमत मीडिया ग्रुप के चेयरमैन, श्री विजय दर्डा, और लोकमत मीडिया ग्रुप के प्रधान संपादक, श्री राजेंद्र दर्डा शामिल थे।