इक्वेटर एडव्हान्स्ड अप्लाइयन्सेसने भारतीय बाजार में प्रॉडक्ट पोर्टफोलिओ किया मजबूत

Pooja Padiyar
Pooja Padiyar Author
November 25, 2022 • 8:49 PM  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
इक्वेटर एडव्हान्स्ड अप्लाइयन्सेसने भारतीय बाजार में प्रॉडक्ट पोर्टफोलिओ किया मजबूत
“इक्वेटर एडव्हान्स्ड अप्लाइयन्सेसने भारतीय बाजार में प्रॉडक्ट पोर्टफोलिओ किया मजबूत”
Favicon
Read more on sangritimes.com
25 Nov 2022
https://www.sangritimes.com/equator-advanced-appliances-strengthens-product-portfolio-in-the-indian-market
Copied
इक्वेटर एडव्हान्स्ड अप्लाइयन्सेसने भारतीय बाजार में प्रॉडक्ट पोर्टफोलिओ किया मजबूत
इक्वेटर एडव्हान्स्ड अप्लाइयन्सेसने भारतीय बाजार में प्रॉडक्ट पोर्टफोलिओ किया मजबूत

- टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन्स EWTL 808 और EWTL 810 की श्रेणी हुई लाँच
 - इस सर्दी के मौसम के लिए इसमें हैं खास “Dry Ozone और Air Dry” वॉश साइकिल्स

अमरीका का प्रमुख होम अप्लाइयन्सेस ब्रांड इक्वेटर एडव्हान्स्ड अप्लाइयन्सेस कम्पनीने भारतीय बाजार में अपने नए टॉप लोड वॉशिंग मशीनों की नई श्रेणी लाँच की है. भारत के होम अप्लायन्सेस सेक्टर में अपना प्रॉडक्ट पोर्टफोलिओ अधिक मजबूत करने की दृष्टी से इस ब्रांडने EWTL 808 यह 8 किलो कपडे धोने की क्षमतावाला तथा EWTL 810 यह 10.2 किलो कपडे धोने की क्षमतावाला ऐसे वॉशिंग मशीन के दो व्हेरिएंट लाँच किए हैं. EWTL 808 का स्पेसिफिकेशन 95.5 x 53.8 x 54.1 cm (HxWxD) और EWTL 810 का स्पेसिफिकेशन 98.5 x 59.7 x 58.6 cm (HxWxD) है.

भारत में सर्दी का मौसम शुरू होने जा रहा है, यह ध्यान में रखकर वॉशिंग मशीन की नई श्रेणी कम्पनीने लाँच की है. इन मशीनों में Dry Ozone cycle होने के कारण पानी और ड्रम का इस्तेमाल किए बिना कपडों से दुर्गंध दूर की जा सकती है. उसके साथ धोने के बाद कपडों में बचा ज्यादा पानी निचोडकर उन्हे और अधिक सूखाने के लिए Air Dry cycle में अतिरिक्त स्पिन दिया गया है. इसी वजह से कपडे सूखाने के लिए आप 10 से 30 मिनट का प्रोग्राम या मोड इस्तेमाल कर सकते हैं. उसी के साथ Ozone Sanitize cycle मोड में ठंडा पानी और ओझोन के मिश्रण से ऑक्सिडेशन मेकॅनिझम कि सहाय्यता से कपडों के जिद्दी दाग आसानी से निकाले जा सकते हैं. कपडे सॅनिटाईझ करने के लिए ओझोन का इस्तेमाल करने से कपडों में लगे जंतू निकालने के लिए मशीन में पानी गरम करने की जरूरत नही लगती, उसके कारण बिजली की बचत होती है. अभी त्योहारों का मौसम चल रहा है, उसके लिए आप खास Saree Cycle का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस साइकिल को चलाकर आप नाजूक सिल्क तथा शिफॉन के कपडों को धोएँगे तो, कपडों का पोत और रंग बरकरार रख पाएँगे.

क्विक (Quick), हेवी (Heavy), किड्स (Kids) ऐसे मशीन में 12 प्रोग्राम्स हैं, जिन में से ग्राहक वॉश प्रोग्राम चुन सकते हैं. ऑटो बैलन्स, सेल्फ क्लिन, 3D वॉटर फ्लो, वॉटर लेव्हल कंट्रोल तथा चाईल्ड लॉक इन तथा और फीचर्स भी इन मशीनों में उपलब्ध हैं. 
इक्वेटर एडव्हान्स्ड अप्लाइयन्सेस के संस्थापक तथा सीईओ अतुल वीर ने कहा, ‘ इक्वेटर कम्पनी में हम ग्राहकों की सहुलियत को सर्वोच्च प्राधान्य देते हैं. इन दिनों बाजार में माँग तथा आपूर्ति के बीच की दरार भरने के लिए हमने ग्राहकों कि जरुरतों को जानकर अत्यंत ध्यान देकर संशोधन एवं निरीक्षण कर अपनी हरएक मशीन तैयार कि हैं. विश्व के विभिन्न देशों के बाजारों में उत्पाद बेचते वक्त हम उस जगह के अनुकूल विशिष्ट तरह के उत्पाद तैयार करते हैं.’ 

Pooja Padiyar Author

News Writer

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu