कामा आयुर्वेदा ने रांची में अपना पहला स्टोर खोला

रांची में यह नया स्टोर 529 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जिसकी दीवारें आईवरी से पेंट की गई ईंटों से बनी हैं और फर्श चेकरबोर्ड मार्बल से बना है।

Pooja Padiyar
Pooja Padiyar Author
September 20, 2022 • 6:41 PM  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
कामा आयुर्वेदा ने रांची में अपना पहला स्टोर खोला
“कामा आयुर्वेदा ने रांची में अपना पहला स्टोर खोला”
Favicon
Read more on sangritimes.com
20 Sep 2022
https://www.sangritimes.com/kama-ayurveda-opens-its-first-store-in-ranchi
Copied
कामा आयुर्वेदा ने रांची में अपना पहला स्टोर खोला
कामा आयुर्वेदा ने रांची में अपना पहला स्टोर खोला

रांची: भारत का प्रमुख लग्ज़री ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड, कामा आयुर्वेदा, ने झारखंड राज्य के सांस्कृतिक परंपराओं में रचे-बसे शहर रांची में अपने पहले आउटलेट की शुरुआत की है और अब ब्रांड राज्य के ग्राहकों के लिए आसानी से उपलब्ध है। अपने खास आकर्षण और अपने प्रसिद्ध झरनों, हरी-भरी पहाड़ियों और जंगल के लिए प्रसिद्ध शहर रांची में कामा आयुर्वेदा का स्टोर न्यूक्लियस मॉल, सर्कुलर रोड, लालपुर में स्थित है।

रांची में यह नया स्टोर 529 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जिसकी दीवारें आईवरी से पेंट की गई ईंटों से बनी हैं और फर्श चेकरबोर्ड मार्बल से बना है। सागौन और रैट्टन से बनी अलमारियाँ फिनियल-टॉप वाले पीतल और लोहे की शेल्विंग के साथ मौजूद हैं, जो उपभोक्ता को शानदार अहसास प्रदान करते हैं। ग्राहक अपनी त्वचा और बालों की पसंदीदा देखरेख के लिए रांची स्थित स्टोर पर व्यक्तिगत तौर पर परामर्श लेने के लिए आ सकते हैं, जहां आयुर्वेदिक विशेषज्ञ उनके सवालों का समाधान प्रदान करेंगे।

कामा आयुर्वेदा में आयुर्वेदा और आधुनिक संवेदनाओं का मिश्रण है, जो ऐसे रोजमर्रा की जिंदगी में त्वचा की देखभाल, बालों की देखभाल, शरीर की देखभाल और खुशहाली के लिए लक्ज़री प्रोडक्ट्स उपयोगी हैं। कामा आयुर्वेदा भारतीय सौंदर्य उद्योग में वर्तमान आयुर्वेदा के प्रति संतुलित नज़रिया अपनाता है जो इस ब्रांड को सबसे अलग पहचान देता है।

लॉन्च के अवसर पर, कामा आयुर्वेदा के सह-संस्थापक एवं सीईओ, विवेक साहनी ने कहा कि “हम झारखंड में कामा आयुर्वेदा का विस्तार कर रहे हैं जो हमारे लिए उत्साहवर्धक हैं। इसके साथ ही, हमें खुशी है कि हम कुछ बेहतरीन आयुर्वेदिक सौंदर्य उत्पाद पेश कर रहे हैं जो समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। हम दो दशकों से आयुर्वेदा की खूबियों को दुनिया के साथ साझा कर रहे हैं, और अपनी इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए, रांची में खुला हमारा नया स्टोर देश के रिटेल क्षेत्र में ब्रांड की मौजूदगी को दर्शाता है।” 

Pooja Padiyar Author

News Writer

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu