निसाल ग्लोबल ईवी की बिक्री ने 1 मिलियन यूनिटों का आंकड़ा पार किया
निसान मोटर कंपनी लिमिटेड ने इलैक्ट्रिक वाहनों की 1 मिलियन यूनिटों की ग्लोबल बिक्री दर्ज कराने की आज घोषणा की है।
दिसंबर 2010 में निसान लीफ (LEAF) के लॉन्च के बाद से अब तक दुनियाभर में इसकी 650,000 यूनिटों की बिक्री दर्ज की जा चुकी है। फिलहाल इस मॉडल को जापान, अमेरिका और यूरोप में करीब 50 अलग-अलग बाजारों में बेचा जा रहा है, और दुनियाभर में ग्राहकों द्वारा इसे काफी पसंद किया जाता है। यहां तक कि अलग-अलग बाजारों में इसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है।