पी.सी. चंद्रा ज्वैलर्स ने ‘स्वर्णरागा एक अंतहिन् राग की तरह रची गई शिल्पकला’ का अनावरण किया
कोलकाता, सितंबर 5 : भारत के सबसे विश्वसनीय आभूषण ब्रांडों में से एक पी.सी. चंद्रा ज्वैलर्स, जो 85 वर्षों से अधिक की विरासत और देशभर में 70 से अधिक …
कोलकाता, सितंबर 5 : भारत के सबसे विश्वसनीय आभूषण ब्रांडों में से एक पी.सी. चंद्रा ज्वैलर्स, जो 85 वर्षों से अधिक की विरासत और देशभर में 70 से अधिक शोरूम के नेटवर्क के साथ प्रतिष्ठित है, ने आज गर्व पूर्वक अपने नवीनतम संग्रह –“स्वर्णरागा” – का अनावरण किया।
स्वर्णरागा संग्रह जीवन की मधुर लय और उत्सव के रंगों से प्रेरित है। यह आनंद, रचना और उल्लास के प्रति एक सुनहरी श्रद्धांजलि है। इस उत्कृष्ट संग्रह का प्रत्येक आभूषण पारंपरिक मीना कारी की शाश्वत कला से सुसज्जित है, जो परंपरा और आधुनिकता को एक सुंदर समन्वय में प्रस्तुत करता है।
स्वर्णरागा केवल आभूषण नहीं है – यह कहानियाँ कहता है। ऐसी कहानियाँ जो खुशियों से जगमगाती हैं, ऐसी धुनें जो जीवन के जादू की गूंज बन जाती हैं, और ऐसे रंग जो एकता के भाव को सजीव कर देते हैं। हर एक गहना जीवन के उत्सवों की सुंदरता को समर्पित एक अमिट स्मृति बन जाता है।