आरएके सेरामिक्स: भारत में उच्चतम भरोसे का प्रतीक, अब बना अयोध्या राम मंदिर का हिस्सा – एक सतत विरासत
मुंबई : आरएके सेरामिक्स का भारत भर में प्रतिष्ठित परियोजनाओं के साथ साझेदारी करने का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसमें काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर, यूपी पीडब्ल्यूडी परियोजना, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलुरु और दिल्ली के हवाई अड्डे, कानपुर, तिरुपति और पटना जैसे प्रमुख आईआईटी, एम्स जैसे मेडिकल कॉलेज और बीएचयू, इसरो व एनटीपीसी समेत अन्य प्रमुख परियोजनाएं […]
मुंबई : आरएके सेरामिक्स का भारत भर में प्रतिष्ठित परियोजनाओं के साथ साझेदारी करने का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसमें काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर, यूपी पीडब्ल्यूडी परियोजना, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलुरु और दिल्ली के हवाई अड्डे, कानपुर, तिरुपति और पटना जैसे प्रमुख आईआईटी, एम्स जैसे मेडिकल कॉलेज और बीएचयू, इसरो व एनटीपीसी समेत अन्य प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। हालाँकि, राम मंदिर परियोजना इन सब में सर्वाधिक भव्य है। यह परियोजना भारतीय उपभोक्ताओं और आरएके सेरामिक्स के बीच संबंधों को मजबूती देते हुए उत्कृष्टता और निरंतर गुणवत्ता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता दर्शाती है। आरएके सेरामिक्स के पास आंध्र प्रदेश के समालकोट में एक अत्याधुनिक विनिर्माण केंद्र है, जिसमें प्रतिदिन 30,000 वर्ग मीटर विट्रीफाइड टाइल्स और 3000 पीस सैनेटरी वेयर का उत्पादन होता है। गुजरात के मोरबी में कंपनी के दो संयुक्त उद्यम संयंत्र भी हैं, जिनका भारत के विकास की कहानी में अहम योगदान रहा है।

इस विषय में आरएके सेरामिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ, अनिल बीजावत ने कहा, “हर साल वैश्विक स्तर पर हजारों परियोजनाओं में हमारे उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह प्रतिष्ठित परियोजना उन सबसे अलग और विशेष है।भारत के लोगों के सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक जीवन से जुड़ी एक परियोजना से जुड़ना आरएके सेरामिक्स के लिए बड़े गर्व की बात है।”