टाटा क्लासएज ने ‘एडटेक एक्सपीरियंस सेंटर्स’ लॉन्च करने के लिए इटोम वर्क्स लिमिटेड के साथ मिलाया हाथ

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत भारत भर के स्कूलों के लिए भविष्योन्मुख अकादमिक पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) बनाने में एक विश्वसनीय भागीदार, टाटा क्लासएजRead Now ►

NewsVoir
NewsVoir Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Agency
January 23, 2026 • 3:26 PM  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
टाटा क्लासएज ने ‘एडटेक एक्सपीरियंस सेंटर्स’ लॉन्च करने के लिए इटोम वर्क्स लिमिटेड के साथ मिलाया हाथ
“टाटा क्लासएज ने ‘एडटेक एक्सपीरियंस सेंटर्स’ लॉन्च करने के लिए इटोम वर्क्स लिमिटेड के साथ मिलाया हाथ”
Favicon
Read more on sangritimes.com
23 Jan 2026
https://www.sangritimes.com/tata-classage-joins-hands-with-itom-works-limited-to-launch-edtech-experience-centres
Copied
टाटा क्लासएज ने ‘एडटेक एक्सपीरियंस सेंटर्स’ लॉन्च करने के लिए इटोम वर्क्स लिमिटेड के साथ मिलाया हाथ
टाटा क्लासएज ने ‘एडटेक एक्सपीरियंस सेंटर्स’ लॉन्च करने के लिए इटोम वर्क्स लिमिटेड के साथ मिलाया हाथ

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत : भारत भर के स्कूलों के लिए भविष्योन्मुख अकादमिक पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) बनाने में एक विश्वसनीय भागीदार, टाटा क्लासएज लिमिटेड (TCE) ने आज इटोम वर्क्स लिमिटेड (Etome) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इटोम एक ऐसा संगठन है जो शैक्षिक प्रौद्योगिकी (EdTech) के प्रभावी एकीकरण को बड़े पैमाने पर सक्षम करने के लिए अनुभव-आधारित प्रौद्योगिकी स्थान (experience-led technology spaces) बनाने में विशेषज्ञता रखता है। इस सहयोग के हिस्से के रूप में TCE Etome में एक रणनीतिक इक्विटी हिस्सेदारी (strategic equity stake) लेगा जो डिजिटल लर्निंग समाधानों और कक्षा के अभ्यास (classroom practice) में उनके प्रभावी एकीकरण के बीच के अंतर को कम करने की साझी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


बाएं से दाएं – सुश्री नेहा जोसन, एमडी, इटोम, श्री जोसन थॉमस, निदेशक, इटोम, श्री केआरएस जमवाल, ईडी, टीआईएल और चेयरमैन, टीसीई, और श्री तरुण भोजवानी, सीईओ, टीसीई

जैसे-जैसे शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन (digital transformation) तेज हो रहा है, संस्थान अपनी आवश्यकताओं के लिए सबसे उपयुक्त समाधानों को खोजने और उनका मूल्यांकन करने के लिए विश्वसनीय माध्यम तलाश रहे हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य ‘एडटेक एक्सपीरियंस सेंटर्स’ (EdTech Experience Centres) को भौतिक हब (physical hubs) के रूप में स्थापित करके उस मांग को पूरा करना है। यह स्कूल के नेताओं को प्रत्यक्ष रूप से समाधानों का पता लगाने और सार्थक प्रौद्योगिकी एकीकरण के लिए तैयारी करने में सक्षम बनाएगा। ये केंद्र शिक्षण प्रभावशीलता को बढ़ाने और स्कूलों में निर्बाध डिजिटलीकरण का समर्थन करने के लिए संरचित प्रशिक्षण और कौशल प्रदान करके शिक्षक क्षमता निर्माण (teacher capacity building) में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस गठबंधन के रणनीतिक इरादे पर बोलते हुए टाटा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (TIL) के कार्यकारी निदेशक और TCE के चेयरमैन श्री के.आर.एस. जमवाल ने कहा, “मुझे प्री-के (pre-K) से के-12 (K-12) पारिस्थितिकी तंत्र के सभी प्रमुख तत्वों में अपना योगदान करने और भाग लेने के अपने लक्ष्य की ओर टाटा क्लासएज की प्रगति देखकर खुशी हो रही है। यह सहयोग इस पारिस्थितिकी तंत्र में ‘फिजीटल एक्सपीरियंस सेंटर्स’ (phygital experience centres) के प्रमुख तत्व को जोड़ता है। चूंकि एडटेक (EdTech) K-12 शिक्षा के विकास का नेतृत्व कर रहा है, इसलिए ऐसे केंद्र देश भर के स्कूलों और शिक्षकों के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं, उपकरणों, तकनीकों और डिवाइस को प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed.
favorite Follow us for the latest updates:

NewsVoir Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Agency

Agency

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter