भारत के ऊर्जा भविष्य को संवारता केंद्रीय बजट 2025-26 : रतुल पुरी
दिल्ली, 04 फ़रवरी : केंद्रीय बजट 2025-26 ने भारत के ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यह बजट न केवल ऊर्जा परिवर्तन को गति देगा बल्कि 2070 तक नेट ज़ीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक ठोस आधार भी प्रदान करेगा। स्वच्छ ऊर्जा और तकनीकी उत्पादन […]
दिल्ली, 04 फ़रवरी : केंद्रीय बजट 2025-26 ने भारत के ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यह बजट न केवल ऊर्जा परिवर्तन को गति देगा बल्कि 2070 तक नेट ज़ीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक ठोस आधार भी प्रदान करेगा। स्वच्छ ऊर्जा और तकनीकी उत्पादन को बढ़ावा देने की इन घोषणाओं से भारत की नवीकरणीय ऊर्जापुरीपुरी क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।
मेक इन इंडिया के तहत स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा
बजट में सौर पीवी सेल, ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन के लिए इलेक्ट्रोलाइज़र और ग्रिड-स्केल बैटरियों के निर्माण के लिए ‘मेक इन इंडिया’ इकोसिस्टम के सृजन पर जोर दिया गया है हिंदुस्तान पावर के चेयरमैन रतुल पुरी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा, “सरकार की यह नीति भारत को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी और इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। बिजली वितरण सुधारों के लिए प्रोत्साहन से वितरण कंपनियों की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा और उनके घाटे में कमी आएगी।”
परमाणु ऊर्जा में विस्तार और खनन क्षेत्र में सुधार