TEDx में डॉ. सखिया का विज़न: 20,000 AI-सक्षम क्लीनिक और 200 भाषाओं वाला डर्मेटो अवतार पेश

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Author
November 15, 2025 • 10:03 PM  0
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
TEDx में डॉ. सखिया का विज़न: 20,000 AI-सक्षम क्लीनिक और 200 भाषाओं वाला डर्मेटो अवतार पेश
“TEDx में डॉ. सखिया का विज़न: 20,000 AI-सक्षम क्लीनिक और 200 भाषाओं वाला डर्मेटो अवतार पेश”
Favicon
Read more on sangritimes.com
15 Nov 2025
https://www.sangritimes.com/dr-sakhia-s-vision-at-tedx-presenting-20-000-ai-enabled-clinics-and-200-language-dermato-avatars
Copied
TEDx में डॉ. सखिया का विज़न: 20,000 AI-सक्षम क्लीनिक और 200 भाषाओं वाला डर्मेटो अवतार पेश
TEDx में डॉ. सखिया का विज़न: 20,000 AI-सक्षम क्लीनिक और 200 भाषाओं वाला डर्मेटो अवतार पेश

सूरत (गुजरात) [भारत], नवंबर 15 :  TEDx टॉक के मंच पर सखिया स्किन क्लीनिक के संस्थापक और प्रबंध निदेशक डॉ. जगदीश सखिया ने अपने संघर्ष, सफलता और भविष्य की योजनाओं को जिस सहज अंदाज में साझा किया, उसने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया। राजकोट जिले के एक छोटे से गांव से शुरू हुई उनकी यात्रा आज देश के अग्रणी त्वचा विज्ञान नेटवर्क तक पहुंची है। उनके इस सफर को जानकर सभी ने प्रशंसा की।

डॉ. सखिया ने बताया कि आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और 1998 में 600 वर्गफुट के छोटे से कमरे में पहला क्लीनिक शुरू किया था। उन्होंने कहा कि आज 24 शहरों में 37 से अधिक क्लीनिक हैं और यह विश्वस्तरीय त्वचा उपचार हर वर्ग तक पहुंचे यह हमारा लक्ष्य है।

मेडिकल छात्र जीवन की यादें ताज़ा करते हुए उन्होंने बताया कि एक समय डर्मेटोलॉजी को चिकित्सा की कमजोर शाखा माना जाता था। लेकिन त्वचा सबसे बड़ा अंग है और इसमें संभावनाएं अनंत हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 5,000 से अधिक प्रकार के त्वचा रोग होते हैं। 27 साल में छह लाख से ज़्यादा मरीजों का इलाज कर चुके डॉ. सखिया ने माना कि मरीज ही उन्हें सिखाते रहे हैं। दर्द लेकर आने वाला हर मरीज हमें कुछ नया समझा जाता है।

ममता चौधरी Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Author

Journalist

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu