कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए उत्कर्ष क्लासेज ला रहा है वर्कशॉप

11 फरवरी 2023: शैक्षणिक सत्र 2022-23 लगभग समाप्त होने की ओर है एवं यह बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का समय हैl कक्षा 10वीं – CBSE की परीक्षा के लिए अब काफी कम समय बचा है और 15 फरवरी से परीक्षा शुरू होने वाली हैं। जैसे-जैसे परीक्षा नज़दीक आ रही हैं, छात्रों के लिए “तनाव” चिंता […]

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
February 11, 2023 • 4:02 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए उत्कर्ष क्लासेज ला रहा है वर्कशॉप
“कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए उत्कर्ष क्लासेज ला रहा है वर्कशॉप”
Favicon
Read more on sangritimes.com
11 Feb 2023
https://www.sangritimes.com/utkarsh-classes-is-bringing-workshop-for-better-preparation-of-class-10th-students
Copied
कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए उत्कर्ष क्लासेज ला रहा है वर्कशॉप
कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए उत्कर्ष क्लासेज ला रहा है वर्कशॉप

11 फरवरी 2023: शैक्षणिक सत्र 2022-23 लगभग समाप्त होने की ओर है एवं यह बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का समय हैl
कक्षा 10वीं – CBSE की परीक्षा के लिए अब काफी कम समय बचा है और 15 फरवरी से परीक्षा शुरू होने वाली हैं। जैसे-जैसे परीक्षा नज़दीक आ रही हैं, छात्रों के लिए “तनाव” चिंता का विषय हैं। NCERT के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि कक्षा 9-12 के 80% छात्र परीक्षा और परिणामों के कारण चिंता से ग्रस्त हैं।

परीक्षा में अच्छे अंकों की चिंता अक्सर तैयारी को प्रभावित करती है। तैयारी में सुधार करने और परीक्षा संबंधी तनाव को कम करने में मदद करने के लिए, जोधपुर स्थित उत्कर्ष क्लासेज कक्षा दसवीं के छात्रों के लिए एक वर्कशॉप आयोजित कर रहा है। यह वर्कशॉप 12 फरवरी, रविवार दोपहर 3.00 बजे से उत्कर्ष क्लासेस जोधपुर के NEET JEE केंद्र में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। वर्कशॉप में तीन प्रैक्टिस टेस्ट, तनाव और चिंता पर नियंत्रण के उपाय और परीक्षा में सफलता अर्जित करने के लिए मूल मंत्र दिये जायेंगे।

2002 में अपनी स्थापना के बाद से ही, उत्कर्ष क्लासेस ने सभी को नाम मात्र शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया है। वर्कशॉप के बारे में बात करते हुए, उत्कर्ष क्लासेस के संस्थापक और सीईओ डॉ. निर्मल गहलोत ने कहा, “अभ्यर्थियों के लिए चिंता और तनाव अक्सर परीक्षा की तैयारी को प्रभावित करते हैं। इस समय में विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी के सम्बन्ध में विशेष वर्कशॉप की आवश्यकता है l इस पहल के साथ, हमें विश्वास है कि छात्र अपने पाठ्यक्रम का परीक्षा के दृष्टिकोण से अध्ययन करेंगे और परीक्षा देने के लिए मानसिक रूप से सक्षम होंगे।”

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu