5 से 11 दिसंबर के बीच खजुराहो में लगेगा फिल्म, राजनीति व खेल जगत के सितारों का मेला 

Pooja Padiyar
Pooja Padiyar Author
November 10, 2022 • 8:12 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
5 से 11 दिसंबर के बीच खजुराहो में लगेगा फिल्म, राजनीति व खेल जगत के सितारों का मेला 
“5 से 11 दिसंबर के बीच खजुराहो में लगेगा फिल्म, राजनीति व खेल जगत के सितारों का मेला ”
Favicon
Read more on sangritimes.com
10 Nov 2022
https://www.sangritimes.com/a-fair-of-stars-of-film-politics-and-sports-will-be-held-in-khajuraho-from-december-5-to-11
Copied
5 से 11 दिसंबर के बीच खजुराहो में लगेगा फिल्म, राजनीति व खेल जगत के सितारों का मेला 
5 से 11 दिसंबर के बीच खजुराहो में लगेगा फिल्म, राजनीति व खेल जगत के सितारों का मेला 

- खजुराहों में KIFF-8 के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू 
- बुंदेली फिल्ममेकर्स की फिल्मों को देशी-विदेशी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लाने की कोशिश
- 15 नवंबर तक करा सकते हैं फिल्म सब्मिशन 

भोपाल : खजुराहों इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आंठवे सीजन का आगाज हो चुका है। फिल्म अभिनेता व फेस्टिवल के आयोजक राजा बुंदेला ने खजुराहो में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर, कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। इस दौरान खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा भी उपस्थित रहे। 5 दिसंबर से 11 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले फिल्म महोत्सव में, विगत वर्षों की भांति एंटरटेनमेंट जगत से लेकर राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े सुप्रसिद्ध नाम शिरकत करेंगे। साथ ही इस सीजन में बुंदेली माटी से आने वाले फिल्म मेकर्स के लिए भी नए रास्ते खोले जाएंगे। 

सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा समझाते हुए राजा बुंदेला ने कहा कि, किफ़-8 को केंद्र सरकार से भी समर्थन प्राप्त है। यह फेस्टिवल केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संरक्षण में खजुराहों का अपना फिल्म महोत्सव, चार विभिन्न सेग्मेंट्स में बांटा गया है। जिसमें नशा मुक्ति, पानी-जवानी-किसानी, बुंदेली कलाकारों का सम्मान और बुंदेली फिल्म मेकर्स के लिए खुला बाजार, जैसे चार प्रमुख सेग्मेंट्स के माध्यम से फेस्टिवल को एक नया रूप दिया जाएगा। इसके अंतर्गत नशा मुक्ति से जुड़ी फिल्मों की प्रदर्शनी, जन जागरूकता कार्यक्रम व नशे के जाल से बाहर आए लोगों के अनुभवों के साथ जल, युवा और किसान वर्ग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके आलावा बुंदेलखंड की धरती से जुड़े कलाकारों व सामाजिक सरोकार में अग्रणी रहे शख्सियतों को सम्मानित करने की परंपरा भी जारी रहेगी।"

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Pooja Padiyar Author

News Writer

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter