कनिका कपूर की धमाकेदार वापसी – ‘गोरी है कलाईयां’ में संग दिखेंगे बादशाह, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत और अर्जुन कपूर

खास बात यह है कि इस गाने में कनिका के साथ रैपर बादशाह की भी शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। वहीं, म्यूजिक वीडियो में भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर नजर आएंगे, जो इस गाने को और भी ग्रैंड बना रहा है।

Anshika Rai
Anshika Rai Unknown
February 9, 2025 • 1:01 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
कनिका कपूर की धमाकेदार वापसी – ‘गोरी है कलाईयां’ में संग दिखेंगे बादशाह, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत और अर्जुन कपूर
“कनिका कपूर की धमाकेदार वापसी – ‘गोरी है कलाईयां’ में संग दिखेंगे बादशाह, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत और अर्जुन कपूर”
Favicon
Read more on sangritimes.com
9 Feb 2025
https://www.sangritimes.com/kanika-kapoors-explosive-comeback---badshah-bhumi-pednekar-rakul-preet-and-arjun-kapoor-will-be-seen-together-in-gori-hai-kalaiyaan
Copied
कनिका कपूर की धमाकेदार वापसी – ‘गोरी है कलाईयां’ में संग दिखेंगे बादशाह, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत और अर्जुन कपूर
कनिका कपूर की धमाकेदार वापसी – ‘गोरी है कलाईयां’ में संग दिखेंगे बादशाह, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत और अर्जुन कपूर

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर, जिन्होंने ‘चिट्टियां कलाइयां’ और ‘बेबी डॉल’ जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं, एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रही हैं। उनका नया गाना ‘गोरी है कलाईयां’ फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का प्रमुख ट्रैक है। खास बात यह है कि इस गाने में कनिका के साथ रैपर बादशाह की भी शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। वहीं, म्यूजिक वीडियो में भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर नजर आएंगे, जो इस गाने को और भी ग्रैंड बना रहा है।

कनिका कपूर की आवाज़ हमेशा से बॉलीवुड के चार्टबस्टर्स में शामिल रही है। इस बार भी ‘गोरी है कलाईयां’ अपनी एनर्जेटिक बीट्स और कनिका की जादुई आवाज़ के साथ दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने के जरिए कनिका और बादशाह की केमिस्ट्री फिर से म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचाने को तैयार है।

बॉलीवुड के अलावा, कनिका कपूर इंडिपेंडेंट म्यूजिक इंडस्ट्री में भी लगातार प्रयोग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ‘मटक मटक’ और ‘फैंटेसी’ जैसे गानों से अपनी अलग पहचान बनाई है, जहां उन्होंने भारतीय धुनों को अफ्रीकी बीट्स और मॉडर्न साउंड के साथ मिलाकर अनोखा फ्यूजन तैयार किया है।
इवेंट्स और लाइव परफॉर्मेंस में भी छाई हुई हैं कनिका

कनिका कपूर न सिर्फ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बल्कि लाइव इवेंट्स में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ISPL ओपनिंग सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी, जिसने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका स्टाइल और म्यूजिक के प्रति उनका एक्सपेरिमेंटेशन उन्हें एक ट्रेंडसेटर बना रहा है।

Anshika Rai Unknown

Lifestyle and Entertainment Journalist

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu