पुलकित द्वारा निर्देशित राजकुमार राव की नई फिल्म 'मालिक'

राजकुमार राव नए अवतार में नज़र आएंगे

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team
September 2, 2024 • 1:49 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
पुलकित द्वारा निर्देशित राजकुमार राव की नई फिल्म 'मालिक'
“पुलकित द्वारा निर्देशित राजकुमार राव की नई फिल्म 'मालिक'”
Favicon
Read more on sangritimes.com
2 Sep 2024
https://www.sangritimes.com/rajkumar-raos-new-film-malik-directed-by-pulkit
Copied
पुलकित द्वारा निर्देशित राजकुमार राव की नई फिल्म 'मालिक'
पुलकित द्वारा निर्देशित राजकुमार राव की नई फिल्म 'मालिक'
मुंबई  : दर्शकों को नई और विविधतापूर्ण फिल्में देने की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए, टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स अब राजकुमार राव के साथ एक मनोरंजक प्रोजेक्ट पेश करने के लिए तैयार हैं. कुमार तौरानी और जय शेवकर्माणी ने अपनी अगली फिल्म मालिक की घोषणा की है. इसमें राजकुमार राव पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नज़र आएंगे. 
राजकुमार राव ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक आकर्षक नए पोस्टर रिलीज कर फैन्स का उत्साह बढ़ाया. यह पहली बार होगा जब राजकुमार राव किसी एक्शन/थ्रिलर में गैंगस्टर की भूमिका निभाते नज़र आएंगे. 
पुलकित थ्रिलर और ड्रामा के लिए जाने जाते हैं. इस दिलचस्प कहानी के लिए वे निर्देशक की कुर्सी संभालेंगे. फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है, जिसमें भारत के विभिन्न स्थानों पर शूट किया जा रहा है. 
मालिक का निर्माण कुमार तौरानी द्वारा टिप्स फिल्म्स बैनर और जय शेवकर्माणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत किया जा रहा है.

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team

Journalist

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter