भारत पर्यावास केंद्र में ‘हिंदी पक्षोत्सव’ समारोह का आयोजन
नई दिल्ली : भारत पर्यावास केंद्र (इंडिया हैबिटैट सेंटर) के भारत बोध केंद्र के अंतर्गत नवगठित राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा हिंदी पक्षोत्सव समापन एवं …
नई दिल्ली : भारत पर्यावास केंद्र (इंडिया हैबिटैट सेंटर) के भारत बोध केंद्र के अंतर्गत नवगठित राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा हिंदी पक्षोत्सव समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गुलमोहर सभागार में किया गया।
समारोह का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, सृजनशीलता और अभिव्यक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था। पूरे पक्षोत्सव के दौरान केंद्र के कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे वातावरण हिंदीमय और रचनात्मक बना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के निदेशक प्रो. (डॉ.) के. जी. सुरेश ने की और वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री अनंत विजय मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कर्मचारियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा — “यह आयोजन केवल एक भाषाई कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी मूल भाषा से पुनः साक्षात्कार का क्षण है, जिसने हमें हमारी जड़ों, हमारी मातृभाषा और हमारे स्व से पुनः मिला दिया। हिंदी भाषा की मौलिकता में उसका मूल संस्कृत रहे, उसमें संयोजन नहीं होना चाहिए।”