अभय भुतडा फाउंडेशनने शिवसृष्टी को 75 लाख रुपये का और सहयोग दिया

  पुणे :   शिवसृष्टी थीम पार्क को पहले दिए गए 50 लाख रुपये के सहयोग से शिवसृष्टी में ज्यादा लोग आने लगे थे। अब अभय …

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Author
August 13, 2025 • 10:18 AM  0
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
अभय भुतडा फाउंडेशनने शिवसृष्टी को 75 लाख रुपये का और सहयोग दिया
“अभय भुतडा फाउंडेशनने शिवसृष्टी को 75 लाख रुपये का और सहयोग दिया”
Favicon
Read more on sangritimes.com
13 Aug 2025
https://www.sangritimes.com/abhay-bhutada-foundation-gave-further-support-of-rs-75-lakh-to-shivshrishti
Copied
अभय भुतडा फाउंडेशनने शिवसृष्टी को 75 लाख रुपये का और सहयोग दिया
अभय भुतडा फाउंडेशनने शिवसृष्टी को 75 लाख रुपये का और सहयोग दिया

 

पुणे :   शिवसृष्टी थीम पार्क को पहले दिए गए 50 लाख रुपये के सहयोग से शिवसृष्टी में ज्यादा लोग आने लगे थे। अब अभय भुतडा फाउंडेशन के संस्थापक और चेयरमैन अभय भुतडा ने, शिवसृष्टी थीम पार्क को 75 लाख रुपये की और मदद दी है।

इस साल की शुरुआत में अभय भुतडा फाउंडेशन ने 50 लाख रुपये दिए थे, जिससे 15 मई से 15 अगस्त तक टिकट की कीमत सिर्फ 50 रुपये कर दी गई थी। इस दौरान 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने इस छूट का फायदा उठाया। लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए, फाउंडेशन की इस नई 75 लाख रुपये की मदद से अब रियायती टिकट दरें 31 अक्टूबर तक जारी रहेंगी।

सीए अभय भुतडा एक सफल उद्यमी और समाजसेवी हैं। उनका फाउंडेशन केवल आर्थिक मदद ही नहीं करता, बल्कि ऐसे कामों में भी सक्रिय रहता है जिनका समाज पर अच्छा असर होता है। सामुदायिक पहल और शिवसृष्टी जैसे विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़कर, फाउंडेशन सांस्कृतिक इतिहास को सुरक्षित रखने और आम लोगों तक आसानी से पहुंचाने का काम करता है। इसके योगदान का उद्देश्य समुदायों को सशक्त बनाना, शिक्षा को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय विरासत पर गर्व की भावना जगाना है।

ममता चौधरी Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Author

Journalist

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu