सनातन के सशक्त संदेश बने डॉ अभिषेक वर्मा, सद्गुरू सुधांशु महाराज ने की सराहना
पंचकूला(हरियाणा), नवंबर 1 : पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में आरंभ हुए चार दिवसीय “सनातन संस्कृति जागरण …
पंचकूला(हरियाणा), नवंबर 1 : पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में आरंभ हुए चार दिवसीय “सनातन संस्कृति जागरण अभियान” में राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के पुनर्जागरण का सशक्त संदेश गूंज उठा। सद्गुरु श्री सुधांशु जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में आरंभ हुए इस आयोजन में देशभर से आए संतों, धर्माचार्यों, राष्ट्रवादी विचारकों और हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था और राष्ट्रभक्ति का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पंजाब के महामहिम राज्यपाल श्री कटारिया द्वारा किया गया, जिन्होंने डॉ. अभिषेक वर्मा (मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक, शिवसेना–NDA गठबंधन एवं ट्रस्टी, श्री रामकृष्ण इंटरनेशनल ट्रस्ट — जिसकी स्थापना स्वामी नृत्य गोपाल दास जी महाराज, अध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या ने की थी) के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार और भारत माता की जयघोष के बीच पूरा वातावरण भक्तिभाव से ओतप्रोत हो उठा।
राज्यपाल श्री कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि “भारत का पुनर्जागरण तभी संभव है जब धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना पुनः जागृत हों।” उन्होंने कहा कि विश्व जागृति मिशन आज समाज को आध्यात्मिक और नैतिक शक्ति से जोड़ने का अद्वितीय कार्य कर रहा है। जब धर्म जागृत होता है, तब भारत पुनः विश्व का नेतृत्व करता है।