TEDx में डॉ. सखिया का विज़न: 20,000 AI-सक्षम क्लीनिक और 200 भाषाओं वाला डर्मेटो अवतार पेश
सूरत (गुजरात) [भारत], नवंबर 15 : TEDx टॉक के मंच पर सखिया स्किन क्लीनिक के संस्थापक और प्रबंध निदेशक डॉ. जगदीश सखिया ने अपने संघर्ष, सफलता और भविष्य की योजनाओं को जिस सहज अंदाज में साझा किया, उसने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया। राजकोट जिले के एक छोटे से गांव से शुरू हुई उनकी यात्रा आज देश के अग्रणी त्वचा विज्ञान नेटवर्क तक पहुंची है। उनके इस सफर को जानकर सभी ने प्रशंसा की।
डॉ. सखिया ने बताया कि आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और 1998 में 600 वर्गफुट के छोटे से कमरे में पहला क्लीनिक शुरू किया था। उन्होंने कहा कि “आज 24 शहरों में 37 से अधिक क्लीनिक हैं और यह विश्वस्तरीय त्वचा उपचार हर वर्ग तक पहुंचे यह हमारा लक्ष्य है।”