भारतीय गौरव पुरस्कार से गुड़गांव हरियाणा के संजीत दहिया पुरस्कृत

भारतीय गौरव पुरस्कार का आयोजन सेव ह्यूमैनिटी ट्रस्ट द्वारा होटल गोल्डन टयूलिप ग्वाल पहाड़ी गुड़गांव हरियाणा में करवाया जाएगा। पूरे भारतवर्ष में से अपने कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को आयोजन में निमंत्रण भिजवाया जा रहा है। पिछले 11 वर्षों से समाज में योग व समग्र स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के […]

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
April 6, 2023 • 1:11 PM  0
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
भारतीय गौरव पुरस्कार से गुड़गांव हरियाणा के संजीत दहिया पुरस्कृत
“भारतीय गौरव पुरस्कार से गुड़गांव हरियाणा के संजीत दहिया पुरस्कृत”
Favicon
Read more on sangritimes.com
6 Apr 2023
https://www.sangritimes.com/gurgaon-haryanas-sanjit-dahiya-awarded-with-bharatiya-gaurav-award
Copied
भारतीय गौरव पुरस्कार से गुड़गांव हरियाणा के संजीत दहिया पुरस्कृत
भारतीय गौरव पुरस्कार से गुड़गांव हरियाणा के संजीत दहिया पुरस्कृत
भारतीय गौरव पुरस्कार का आयोजन सेव ह्यूमैनिटी ट्रस्ट द्वारा होटल गोल्डन टयूलिप ग्वाल पहाड़ी गुड़गांव हरियाणा में करवाया जाएगा।
पूरे भारतवर्ष में से अपने कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को आयोजन में निमंत्रण भिजवाया जा रहा है। पिछले 11 वर्षों से समाज में योग व समग्र स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिव्य योग वैलनेस ट्रीटमेंट संस्थानों की समाज सेवा के कई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले जनपद गुरुग्राम के संचालक आर्य संजीत भैया को पूर्व में भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इसी क्रम में उन्हें एक बार फिर भारतीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
यह जनपद के साथ प्रदेश के लिए भी बड़े गौरव की बात है। गुरुग्राम में सबसे पहले कॉर्पोरेट इंडस्ट्री में युवक को लाने का श्रेय भी आर्य संजीव दहिया जैसे युवाओं को जाता है क्योंकि योग के साथ ही आर्य जी को कॉर्पोरेट इंडस्ट्री में काम भी 13 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान समय में वह कॉर्पोरेट इंडस्ट्री को छोड़कर अपना संपूर्ण समय अब योग व समग्र स्वास्थ्य के माध्यम से जन-जन को स्वस्थ करने में लगा रहे हैं।
कोरोना काल में भी उनके द्वारा स्वस्थ हुए लोगों की सूची काफी बड़ी है। डॉक्टर आर्य व उनकी अनुभवी टीम के जरिए इस गंभीर दौर में हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया व योग के जरिए संपूर्ण स्वस्थ रहकर इस महामारी पर भी विजय प्राप्त की थी। डॉक्टर आर्य ने इस संस्था का निर्माण 2012 में अपने स्थाई निवास सोनीपत से आरंभ किया था और जन-जन के अपार प्रेम से आज संस्था के अपने 27 केंद्र हैं। सभी का मुख्यालय गुरुग्राम में स्थित है। बहुत कम समय में ही दिव्या योग वैलनेस ट्रीटमेंट संस्था ने योग आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा एक्युप्रेशर और न्यूरो थेरेपी के क्षेत्र में काफी प्रकृति कर बड़ी सफलता हासिल की है। संस्था वर्ष 2016 से समय-समय पर शहर में जगह-जगह योग शिविर में चिकित्सा कैंप का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ देता आया है। इसके साथ लगभग 1800 से ज्यादा लोगों को आजीविका प्राप्त करने का अवसर मिला है। संस्था एमएसएमई, मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ आयुष, मिनिस्ट्री ऑफ एचआरडी इंडिया, इंडियन योगा एसोसिएशन, आईएसओ सर्टिफाइड, यूएसए योगा एलाइंस से सम्मानित है वह उनके साथ सफल संचालन डॉक्टर आर्य के द्वारा किया जा रहा है।
कार्यकारिणी सदस्यों को डॉक्टर आर्य के बारे में ज्ञात होने पर उन्हें निमंत्रण भेज कर बहुत-बहुत बधाई आदि व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter