मोटापा-रोधी ओरल दवा कार्यक्रम में RenaissThera ने हासिल की शोध की अहम उपलब्धि

बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत बेंगलुरु स्थित बायोटेक्नोलॉजी कंपनी RenaissThera प्राइवेट लिमिटेड ने अपने मोटापा रोधी दवा कार्यक्रम के तहत ग्लूकोज़-डिपेंडेंट इंस्युलिनोट्रॉपिक पोलिपेप्टाइडRead Now ►

NewsVoir
NewsVoir Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Agency
June 11, 2025 • 11:22 AM  0
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
मोटापा-रोधी ओरल दवा कार्यक्रम में RenaissThera ने हासिल की शोध की अहम उपलब्धि
“मोटापा-रोधी ओरल दवा कार्यक्रम में RenaissThera ने हासिल की शोध की अहम उपलब्धि”
Favicon
Read more on sangritimes.com
11 Jun 2025
https://www.sangritimes.com/renaissthera-achieves-major-research-milestone-in-anti-obesity-oral-drug-program
Copied
मोटापा-रोधी ओरल दवा कार्यक्रम में RenaissThera ने हासिल की शोध की अहम उपलब्धि
मोटापा-रोधी ओरल दवा कार्यक्रम में RenaissThera ने हासिल की शोध की अहम उपलब्धि

बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत

बेंगलुरु स्थित बायोटेक्नोलॉजी कंपनी RenaissThera प्राइवेट लिमिटेड ने अपने मोटापा रोधी दवा कार्यक्रम के तहत ग्लूकोज़-डिपेंडेंट इंस्युलिनोट्रॉपिक पोलिपेप्टाइड रिसेप्टर (GIPR) को लक्ष्य करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा की है। GIPR एक वैध इनक्रेटिन रिसेप्टर है, जिसे पेरेंट्रल पेप्टाइड-आधारित उपचारों में उपयोग किया जाता है और इसके स्टिमुलेशन व इनहिबिशन दोनों ने मोटापा और उससे जुड़ी बीमारियों के इलाज में प्रभाव दिखाया है। RenaissThera अब GIPR को टारगेट करने वाले इनोवेटिव, ओरल स्मॉल मॉलीक्यूल एगोनिस्ट्स और एंटागोनिस्ट्स विकसित कर रही है, जो मौजूदा पेप्टाइड-आधारित दवाओं के मुकाबले अधिक किफायती और सुविधाजनक विकल्प हैं। यह पहल खासतौर पर उन समुदायों के लिए है जो मोटापा जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में आज भी पिछड़े हुए हैं जबकि वैश्विक मोटापे से जुड़े बाज़ार के 2032 तक 38 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इन ओरल मॉलीक्यूल्स को कंपनी के AI और मशीन लर्निंग आधारित स्वदेशी प्लेटफॉर्म के ज़रिए डिज़ाइन और स्क्रीन किया गया है। जिसके बाद इन-विट्रो (सेल लाइनों पर) और इन-वाइवो (चूहों पर) परीक्षणों में सफल परिणाम प्राप्त हुए। ये प्रभावी मॉलीक्यूल अब लीड ऑप्टिमाइज़ेशन कार्यक्रम में आगे बढ़ रहे हैं, जहां से प्री-IND (इंवेस्टिगेशनल न्यू ड्रग) स्टडी के लिए अंतिम उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

RenaissThera ने इन नवाचारों के लिए ‘कॉम्पोज़िशन ऑफ मैटर’ और उपयोगिता से जुड़े पेटेंट आवेदन दाखिल किए हैं, और कंपनी अपनी रिसर्च का विस्तार मोटापा और डायबिटीज़ से जुड़ी GIP, GLP-1 और Apelin रिसेप्टर्स की दिशा में कर रही है। कंपनी का AI-सक्षम इनोवेशन प्लेटफॉर्म, जिसमें GenAI और ML टूल्स एकीकृत हैं, नए स्मॉल मॉलीक्यूल डिज़ाइन और ऑप्टिमाइज़ेशन को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है।

RenaissThera के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ डॉ. रामकेश मीणा ने कहा, “हम अपने निवेशकों और साझेदारों के सहयोग के लिए आभारी हैं। हमारी टीम अगले वर्ष तक IND के लिए तैयार उम्मीदवारों की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसके साथ ही हम फार्मा पार्टनर्स और निवेशकों से सक्रिय बातचीत में भी हैं, जो हमारे मोटापा रोधी कार्यक्रम में रुचि रखते हैं।

rss_feed Disclaimer
उपरोक्त सामग्री एक समाचार/वायर/पीआर एजेंसी की सिंडिकेटेड फीड के माध्यम से वितरित की गई है। Sangri Times ने इस जानकारी का स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं किया है और इसकी सटीकता या किसी भी कानूनी परिणाम के लिए जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता है। इस लेख के लेखन में Sangri Times की संपादकीय टीम के किसी भी सदस्य की भागीदारी नहीं रही है।.
favorite Follow us for the latest updates:

NewsVoir Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Agency

Agency

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu