रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आईआईटी मंडी के 16वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
आईआईटी मंडी का यह स्थापना दिवस समारोह संस्थान की उल्लेखनीय प्रगति और भारत के नवाचार और तकनीकी विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करेगा।
21 फरवरी 2025, मंडी : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी 24 फरवरी 2025 को अपना 16वां स्थापना दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। वर्ष 2009 में स्थापित यह संस्थान “Scaling the Heights” की भावना के साथ अनुसंधान, नवाचार और विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
इस भव्य अवसर पर भारत सरकार के रक्षा मंत्री, श्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विकास में तकनीकी नवाचार के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे।