नारायण सेवा संस्थान का 39 वां दिव्यांग सामूहिक विवाह “जल ही जीवन” के संदेश साथ सम्पन्न
102 परिवारों की शहनाई का सपना साकार करने वाला अनूठा विवाह उदयपुर (राजस्थान): नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में सेवा महातीर्थ, बड़ी में दो दिवसीय 39 वां निःशुल्क निर्धन एवं दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह 102 परिवारों को चिंता मुक्त करते हुए 51 जोड़ो की गृहस्थी बसाने के साथ संपन्न हुआ। इन सभी जोड़ों ने हिंदू […]
102 परिवारों की शहनाई का सपना साकार करने वाला अनूठा विवाह
उदयपुर (राजस्थान): नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में सेवा महातीर्थ, बड़ी में दो दिवसीय 39 वां निःशुल्क निर्धन एवं दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह 102 परिवारों को चिंता मुक्त करते हुए 51 जोड़ो की गृहस्थी बसाने के साथ संपन्न हुआ। इन सभी जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज से पवित्र अग्नि के फेरे लेकर एक -दूसरे का जीवन पर्यन्त साथ निभाने का संकल्प लिया।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत सहित कन्यादानी सज्जनों का सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। वहीं दूसरे दिन