प्राइम फोकस स्टूडियोज के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने की अगले प्रोजेक्ट 'द ऐंग्री बर्ड्स मूवी 3' की घोषणा

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने द गारफील्ड मूवी के बाद की अपने दूसरे बड़े एनिमेटेड प्रोजेक्ट द एंग्री बर्ड्स मूवी 3 की घोषणा!

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Author
June 8, 2024 • 12:07 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
प्राइम फोकस स्टूडियोज के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने की अगले प्रोजेक्ट 'द ऐंग्री बर्ड्स मूवी 3' की घोषणा
“प्राइम फोकस स्टूडियोज के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने की अगले प्रोजेक्ट 'द ऐंग्री बर्ड्स मूवी 3' की घोषणा”
Favicon
Read more on sangritimes.com
8 Jun 2024
https://www.sangritimes.com/prime-focus-studios-producer-namit-malhotra-announces-next-project-the-angry-birds-movie-3
Copied
प्राइम फोकस स्टूडियोज के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने की अगले प्रोजेक्ट 'द ऐंग्री बर्ड्स मूवी 3' की घोषणा
प्राइम फोकस स्टूडियोज के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने की अगले प्रोजेक्ट 'द ऐंग्री बर्ड्स मूवी 3' की घोषणा
 
रोवियो एंटरटेनमेंट कॉरपोरेशन, सेगा और नमित मल्होत्रा ​​की प्रोडक्शन कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियोज ने आज द एंग्री बर्ड्स मूवी 3 के प्रोडक्शन को शुरू करने की घोषणा की है। इसमें DNEG एनिमेशन फिल्म के एनीमेशन की कमान संभालने वाला है। बता दें कि, प्राइम फोकस स्टूडियोज, रोवियो और सेगा वन कूल ग्रुप, फ्लाईव्हील मीडिया और डेंटसु के साथ मिलकर यह फिल्म बनाने वाला है।
 
सीरीज की तीसरी फिल्म रेड और चक के रोमांच को जारी रखेगी। इसमें एक बार फिर जेसन सुदेइकिस रेड की आवाज़ बनेंगे, और जोश गैड फिर चक की आवाज़ के रूप में वापसी करेंगे। जेसन सुदेइकिस को ब्रिलस्टीन एंटरटेनमेंट पार्टनर्स और TAG रिप्रेजेंट कर रहे हैं। वहीं, जोश गैड को शुगर 23, CAA और JSSK रिप्रेजेंट कर रहे हैं। हालांकि, कास्टिंग से जुड़ी और खबरों की ओर भी जल्द ही घोषित की जाएंगी।
 
यह फ़िल्म पहली दो एंग्री बर्ड्स फ़िल्मों की सफलता के बाद आ रही है, जिन्होंने दुनिया भर में $500 मिलियन से ज़्यादा की कमाई की है और साथ ही साथ इसने स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर काफ़ी अच्छा परफॉर्म किया है। जिससे पता चलता है कि तीसरी फ़िल्म के लिए भारी डिमांड है।
 
एंग्री बर्ड्स मूवी 3 का डायरेक्शन जॉन राइस द्वारा किया जाएगा, जो एंग्री बर्ड्स, बीविस एंड बट-हेड डू द यूनिवर्स पर काम कर चुके हैं। जबकि, फिल्म का स्क्रीनप्ले थुरोप वैन ऑरमैन द्वारा लिखा जायेगा, जो एंग्री बर्ड्स 2, एडवेंचर टाइम और फ्लैपजैक पर काम कर चुके हैं। वह टोरू नाकाहारा के साथ एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी होंगे, जिन्होंने सोनिक द हेजहॉग, सोनिक प्राइम और गोल्डन एक्स पर काम किया है। जबकि, फिल्म को जॉन कोहेन, जिन्होंने डिस्पिकेबल मी, द गारफील्ड मूवी और एंग्री बर्ड्स पर काम किया था; डैन चुबा, जिन्होंने द मिशेल्स वर्सेस द मशीन्स पर काम किया था; और कार्ला कॉनर, जिन्होंने द विलोबीज़ पर काम किया था द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।
 
एंग्री बर्ड्स डिज़ाइन टीम की बात करें तो, जेनी चांग प्रोडक्शन डिज़ाइनर और फ्रांसेस्का नताले कैरेक्टर डिज़ाइनर के रूप में वापस आ रही हैं। हेड ऑफ स्टोरी वादिम बाज़ानोव हैं और लीड एडिटर सारा के. रीमर्स हैं। DNEG एनिमेशन स्टोरीबोर्ड, आर्ट डेवलपमेंट और एनीमेशन का काम संभालेगा।
 
रोवियो और सेगा, नमित मल्होत्रा ​​और उनकी कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियो के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। प्राइम फोकस स्टूडियो ने हाल ही में एलकॉन एंटरटेनमेंट के साथ द गारफील्ड मूवी का को-प्रोड्यूस किया है। इतना ही नहीं फोकस स्टूडियो, लीजेंडरी एंटरटेनमेंट और रयान रेनॉल्ड्स की मैक्सिमम एफर्ट के साथ एनिमल फ्रेंड्स और एक्टर-प्रोड्यूसर यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ इंडियन एपिक रामायण को भी प्रोड्यूस कर रहा है।
 
रोवियो एंटरटेनमेंट के सीईओ एलेक्जेंडर पेलेटियर-नॉर्मंड ने कहा, "एंग्री बर्ड्स ब्रांड बहुत लोकप्रिय है, और एंग्री बर्ड्स का नया एडवेंचर यह दर्शाता है कि हमारे गेम्स की कहानियां आसानी से फिल्में और अन्य चीजें बन सकती हैं।" उन्होंने आगे कहा, "रोवियो अलग-अलग प्लैटफ़ॉर्म पर मज़ेदार एंटरटेनमेंट बनाने के लिए कमिटेड है। हम गेम्स, मूवीज, टॉयज और एन्यूजमेंट पार्क के साथ सक्सेसफुल रहे हैं। हम अपने नए पार्टनर्स के साथ रंगीन एंग्री बर्ड्स की दुनिया में वापस जाने के लिए एक्साइटेड हैं।"
 
DNEG एनिमेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर क्रॉस्बी क्लाइस ने कहा, "एंग्री बर्ड्स गेम्स पूरी दुनिया में पॉपुलर हैं और फिल्में हर जगह सक्सेसफुल रही हैं।" वह आगे कहते हैं, "हमारी बेहतरीन DNEG एनिमेशन टीम इस रंगीन, क्रेजी वर्ल्ड में एक नया फास्ट पेस वाला एडवेंचर बनाने के लिए प्राइम फोकस स्टूडियो और रोवियो में हमारे नए दोस्तों के साथ फिर से काम करने के लिए एक्साइटेड है।"
 
जीन लिन, ग्लोबल प्रेसिडेंट - ग्लोबल प्रैक्टिसेज, डेंटसु, कहते हैं, "इनोवेशन डेंटसु का कोर पार्ट है, और हम अपने क्लाइंट्स को ग्रो करने में मदद करने के लिए हमेशा एक्साइटिंग नए प्रोजेक्ट्स की तलाश करते हैं। हमारा मानना ​​है कि एंटरटेनमेंट लोगों और ब्रांड्स के बीच मीनिंगफुल कनेक्शंस बना सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "हम पॉपुलर एंग्री बर्ड्स सीरीज के अगले पार्ट को बनाने के लिए प्राइम फोकस स्टूडियो और DNEG एनिमेशन के साथ काम करने पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।"
 
फ्लाईव्हील मीडिया के फाउंडर और सीईओ डॉन मैकग्रेगर ने कहा, "एंग्री बर्ड्स ब्रांड असल में उस कंटेंट के आकार और पैमाने को दर्शाता है जिस पर फ्लाईव्हील मीडिया ध्यान फोकस कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "हम इस फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए ऐसे बेहतरीन पार्टनर के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हैं।"
 
2016 में रिलीज़ होने पर एंग्री बर्ड्स मूवी 50 देशों में #1 थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर $350 मिलियन से ज़्यादा की कमाई की थी। इतना ही नहीं रुबियो के मोबाइल गेम्स को 2022 तक 5 मिलियन से ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया।
 
सेगा के प्रेसिडेंट और सीओओ शूजी उत्सुमी ने कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पॉपुलर और सफल एंग्री बर्ड्स सीरीज की एक नई फिल्म का प्रोडक्शन शुरू हो गया है।" वह आगे कहते हैं, "SEGA अपने ट्रांसमीडिया स्ट्रेटजी पर ध्यान दे रहा है, जिसमें उनकी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज (IP) को गेम्स और अलग-अलग मीडिया की दुनिया में बढ़ावा दिया जा रहा है। हम ये मानते हैं कि आने वाली द एंग्री बर्ड्स मूवी 3 हमारी रणनीति के साथ बिल्कुल मेल खाती है और ये हमें मौका देती है कि हम एंग्री बर्ड्स ब्रांड का चार्म दुनिया भर के फैंस तक पहुंचाएं।"
 
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने कहा, "मैं इस फिल्म पर रोवियो, सेगा, वन कूल, फ्लाईव्हील, डेंटसु और फिल्म मेकर्स और वाइस एक्टर्स की शानदार टीम के साथ काम करके खुश हूं। फैंटास्टिक एंग्री बर्ड्स कहानी के अगले चैप्टर का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।" उन्होंने आगे कहा, "प्राइम फोकस स्टूडियो हाल में कई बड़ी फिल्मों पर काम कर रहा है, और मैं एक्साइटेड हूं कि द एंग्री बर्ड्स मूवी 3, द गारफील्ड मूवी के बाद हमारा अगला बड़ा एनिमेटेड प्रोजेक्ट होगा।"
 
एंग्री बर्ड्स और इससे जुड़ी सभी चीजें जैसे नाम, लोगो और किरदार रोवियो एंटरटेनमेंट कॉर्पोरेशन के ट्रेडमार्क हैं। इनका इस्तेमाल अनुमति के साथ किया जाता है। सभी अधिकार रिजर्व हैं

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Author

Journalist

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter