भिवाड़ी-टपूकड़ा सड़क बनेगी छह-लेन, ₹74.90 करोड़ से होगा विकास

भिवाड़ी-टपूकड़ा सड़क का चौड़ीकरण होगा, कर्नल राठौड़ ने ₹74.90 करोड़ की परियोजना का किया ऐलान।

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
August 14, 2025 • 8:50 PM  0
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
भिवाड़ी-टपूकड़ा सड़क बनेगी छह-लेन, ₹74.90 करोड़ से होगा विकास
“भिवाड़ी-टपूकड़ा सड़क बनेगी छह-लेन, ₹74.90 करोड़ से होगा विकास”
Favicon
Read more on sangritimes.com
14 Aug 2025
https://www.sangritimes.com/bhiwadi-tapukara-road-expansion-2025
Copied
भिवाड़ी-टपूकड़ा सड़क बनेगी छह-लेन, ₹74.90 करोड़ से होगा विकास
भिवाड़ी-टपूकड़ा सड़क बनेगी छह-लेन, ₹74.90 करोड़ से होगा विकास

राजस्थान के उद्योग और वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भिवाड़ी के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी टोल से टपूकड़ा तक 8.55 किलोमीटर लंबे चार-लेन मार्ग को छह-लेन में विस्तारित किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क किनारे ड्रेनेज सिस्टम का भी निर्माण किया जाएगा। यह पूरी परियोजना ₹74.90 करोड़ की लागत से पूरी होगी।

कर्नल राठौड़ ने यह ऐलान लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 12वें भारतीय औद्योगिक मेले (India Industrial Fair 2025) के अनावरण कार्यक्रम में किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “भिवाड़ी सिर्फ एक औद्योगिक नगर नहीं, बल्कि राजस्थान का औद्योगिक द्वार (Industrial Gateway) है। यहां के विकास से पूरे प्रदेश की आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा।”

उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की सराहना की। कर्नल राठौड़ ने कहा, “देश 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के मार्गदर्शन में राजस्थान ने औद्योगिक, आधारभूत संरचना और निवेश के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि भिवाड़ी और राजस्थान के अन्य औद्योगिक क्षेत्र प्रधानमंत्री मोदी के 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसे अभियानों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस विकास परियोजना से न केवल सड़क परिवहन में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय MSMEs, स्टार्टअप्स और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu