चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘एआई फेस्ट – 2026’; रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च

चंडीगढ़, भारत युवा इनोवेटर्स को सशक्त बनाने, क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने और प्रभावी विचारों (आइडियाज़) को टेक्नोलॉजी-आधारित, रियल-वर्ल्ड सॉल्यूशन मेंRead Now ►

NewsVoir
NewsVoir Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Agency
January 22, 2026 • 6:41 PM  0
टेक
NEWS CARD
Logo
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘एआई फेस्ट – 2026’; रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च
“चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘एआई फेस्ट – 2026’; रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च”
Favicon
Read more on sangritimes.com
22 Jan 2026
https://www.sangritimes.com/chandigarh-university-launches-india-s-first-ai-fest-2026-launches-registration-portal
Copied
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘एआई फेस्ट – 2026’; रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च

चंडीगढ़, भारत

युवा इनोवेटर्स को सशक्त बनाने, क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने और प्रभावी विचारों (आइडियाज़) को टेक्नोलॉजी-आधारित, रियल-वर्ल्ड सॉल्यूशन में बदलने के लिए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत का पहला एआई फेस्ट लॉन्च किया। इस तीन तीन दिवसीय मेगा इनोवेशन पहल में तीन फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिनमें ‘‘सीयू इन्नोवफेस्ट 2026’, कैंपस टैंक और सैंडबॉक्स शामिल हैं। यह फेस्ट 19 से 21 फरवरी तक नई दिल्ली में होने वाले ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। एआई-आधारित स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरियल टैलेंट के लिए एक नेशनल लॉन्चपैड के रूप में देखे जा रहे इस फेस्ट का मकसद मेंटरशिप, इंडस्ट्री एक्सपोजर, फंडिंग के रास्ते और इनक्यूबेशन सपोर्ट देकर आइडिया जेनरेशन, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और मार्केट-रेडी सॉल्यूशन के बीच के अंतर को भरना है। एआई, डीप टेक और उभरती टेक्नोलॉजी में इनोवेशन को बढ़ावा देकर, यह अपनी तरह की पहली पहल है जो स्केलेबल स्टार्टअप को बढ़ावा देने, समाज और इंडस्ट्री की चुनौतियों का समाधान करने और सस्टेनेबल, इनोवेशन-आधारित आर्थिक विकास के माध्यम से विकसित भारत के विजन को साकार करने में योगदान देने का लक्ष्य रखती है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं कैंपस में भारत के पहले AI फेस्ट के दौरान एक रोबोट के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र

फेस्ट का उद्घाटन एटोस सॉल्यूशंस एंड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ उमर अली शेख और राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने सीयू इनोवफेस्ट 2026 के आधिकारिक मास्कॉट (शुभंकर) ‘इनोवबॉट’ (InnovBot) को भी लॉन्च किया गया, जो इनोवेशन, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और भविष्य-निर्माण की विज़न का प्रतीक है। फेस्ट में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार www.cuchd.in/innovfest-2026/ पर रजिस्टर कर सकते हैं।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा लॉन्च किया गया एआई फेस्ट एआई, डीप-टेक, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और दूसरे उभरते हुए फील्ड्स में भावी पीढ़ी को इनोवेशन के प्रति प्रेरित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस फेस्ट में तीन कैटेगरी में 35 से ज़्यादा कॉम्पिटिशन होंगे, जिनमें देश भर से 1,000 से ज़्यादा नेशनल और इंटरनेशनल टीमें भाग लेंगी। 1 करोड़ रुपये से ज़्यादा के कुल प्राइज़ पूल के साथ, विजेता टीमों को नकद पुरस्कार और उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह फेस्ट इमर्सिव हैकाथॉन, इनोवेशन चैलेंज, एक्सपर्ट पैनल डिस्कशन, स्किल-ड्रिवन वर्कशॉप और कोलैबोरेटिव सेशन के ज़रिए असरदार आइडिया के लिए एक लॉन्चपैड का काम करेगा। यह इनोवेशन, एक्सपेरिमेंटेशन और इंटरडिसिप्लिनरी कोलैबोरेशन की संस्कृति को बढ़ावा देगा।

rss_feed Disclaimer
उपरोक्त सामग्री एक समाचार/वायर/पीआर एजेंसी की सिंडिकेटेड फीड के माध्यम से वितरित की गई है। Sangri Times ने इस जानकारी का स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं किया है और इसकी सटीकता या किसी भी कानूनी परिणाम के लिए जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता है। इस लेख के लेखन में Sangri Times की संपादकीय टीम के किसी भी सदस्य की भागीदारी नहीं रही है।.
favorite Follow us for the latest updates:

NewsVoir Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Agency

Agency

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu