ज्विगेटो ‘Zwigato’ का ट्रेलर रिलीज : आखिर क्यों बने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक डिलीवरी बॉय

दोस्तों बिग बॉस का 16 सीजन शुरू हो चुका है। जहां बहुत सारे कंटेस्टेंट बिग बॉस में आए है। जिन से काफी सारे लोग खुश भी है। तो वही हर कोई साजिद खान को लेकर बिग बॉस को ट्रोल भी कर रहा है। यह वही साजिद खान है जिन्होंने हाउसफुल, हमशक्ल जैसी फिल्में बनाई है। …

Genia Chadha
Genia Chadha Verified Local Voice • 01 May, 2026 Author
September 21, 2022 • 10:17 PM  0
फिल्म समीक्षा
NEWS CARD
Logo
ज्विगेटो ‘Zwigato’ का ट्रेलर रिलीज : आखिर क्यों बने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक डिलीवरी बॉय
“ज्विगेटो ‘Zwigato’ का ट्रेलर रिलीज : आखिर क्यों बने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक डिलीवरी बॉय”
Favicon
Read more on sangritimes.com
21 Sep 2022
https://www.sangritimes.com/zwigato-zwigato-trailer-released-why-comedy-king-kapil-sharma-became-a-delivery-boy
Copied
ज्विगेटो ‘Zwigato’ का ट्रेलर रिलीज : आखिर क्यों बने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक डिलीवरी बॉय
ज्विगेटो ‘Zwigato’ का ट्रेलर रिलीज : आखिर क्यों बने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक डिलीवरी बॉय

कपिल शर्मा की मूवी ज्विगेटो ( Zwigato ) का ट्रेलर रिलीज हो गया है उसी में कपिल शर्मा ने डिलीवरी ब्वॉय की भूमिका निभाएंगे। और खुशी में एक आम इंसान कैसे अपनी परेशानियों से दुखी होता है। मजदूरों और डेली बेसिस पर काम करने वाले लोगों के बारे में इस मूवी में बताया गया है कि कैसे एक आम इंसान को परेशानियां उठानी पड़ती है। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या क्या दिखाया गया है अगर आपको ट्रेलर की पूरी कहानी जानी है तो इस पूरी कहानी को पढ़िए।

ज्विगेटो ‘Zwigato’ ट्रेलर रिलीज एक बार फिर कपिल शर्मा चर्चा में

एक बार फिर कपिल शर्मा चर्चा में आ गए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि वह अबकी बार किसी शो या किसी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर नहीं है। बल्कि आने वाली उनकी फिल्म को लेकर कपिल शर्मा चर्चा में बने हुए हैं। कपिल शर्मा टीवी के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हो चुके हैं। कपिल बड़े ही लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर एंट्री कर रहे हैं। और इस फिल्म का नाम है ज्विगेटो (Zwigato)। फिल्म मैं कपिल शर्मा के लुक की बात करें तो इनका लुक काफी समय पहले ही हमारे सामने आ चुका था। जिसमें वह डिलीवरी ब्वॉय की भूमिका में दिख रहे थे।

स्टोरीलाइन

 फाइनली लंबे इंतजार के बाद अब इस फिल्म का ट्रेलर भी आ गया है। इस फिल्म में कपिल शर्मा अपने अलग ही अंदाज में दिखेंगे। हमेशा अपने जोक्स से लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा एक बहुत ही आम इंसान की भूमिका में आपको कपिल शर्मा देखने को मिलेंगे। केले में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा एक बहुत ही आम इंसान होते हैं जोकि पिज़्ज़ा डिलीवरी ब्वॉय होता है और वह ज्विगेटो नाम की कंपनी में पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। और इस ट्रेलर में है कि कपिल शर्मा कैसे अपनी जिंदगी की हर मुश्किलों से लड़ता है और तरह तरह की मुश्किलों का सामना कपिल शर्मा को करना पड़ता है। फिल्म में एक्ट्रेस की बात करें तो आपको कपिल शर्मा के साथ शाना गोस्वामी उनकी पत्नी के रूप में देखने को मिलेगी। इस मूवी का ट्रेलर लगभग 1:30 मिनट का है। जिसकी शुरुआत एक बिल्डिंग से की जाती है। जहां कपिल शर्मा बने डिलीवरी ब्वॉय पिज़्ज़ा लेकर उस बिल्डिंग में पहुंचते हैं। उससे पहले फिल्म में एक सीन आ जाता है जहां दिखाया गया है कि डिलीवरी ब्वॉय के लिए बिल्डिंग में लिफ्ट में चढ़ने से मना किया गया हुआ है। और इसी वजह से वह सीडीओ से चढ़कर जाते हैं। किसी सीन के जरिए डिलीवरी बॉय की परेशानियों का जिक्र किया गया है। साथ ही इस ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि कैसे एक डिलीवरी ब्वॉय कि उस फ्रस्ट्रेशन को भी दिखाया गया है जब कोई आर्डर करने के बाद वह कैंसिल हो जाता है।
इसी के साथ कपिल शर्मा के परिवार की भी झलक दिखाइए कपिल शर्मा अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन रात काम करते हैं। ट्रेलर में एक और सीन आता है जहां कपिल कहते हैं कि आज वह 10 डिलीवरी करेंगे हालांकि। परिवार में परेशानियां तो तब आती है जब कपिल शर्मा की पत्नी शाना गोस्वामी भी काम करने लगती है। इसके बाद किसी भी आम भारतीय परिवार की तरह कपिल के घर में भी लड़ाई शुरू हो जाते हैं। यहां तक कि उनके बच्चे भी उन्हें बात बात पर ताने मारते हैं। इस पूरी फिल्म में हमें कपिल शर्मा की एक्टिंग में कई तरीके की लेयर्स  दिखाई दे रही हैं। इसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि कपिल शर्मा ने अपनी एक्टिंग पर बहुत मेहनत की है। जो कि इस ट्रेलर में आपको देखने को मिल जाएगा। साथ ही आपको इस ट्रेलर में मजदूरों और डेली बेसिस पर काम करने वाले लोगों के बारे में भी आपको देखने को मिलेगा। कपिल की फिल्म के निर्देशक हैं नंदिता दास जोकि मंटू जैसी फिल्म बना चुके हैं। हां ज्विगेटो की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जब भी यह फिल्म रिलीज होगी कपिल शर्मा का यह नया अंदाज जनता को बेहद पसंद आएगा।

पॉजिटिव पॉइंट्स

  • कपिल शर्मा एक नए अंदाज में आपको देखने को मिलेंगे उनकी एक्टिंग की तो दाद देनी पड़ेगी।
  • कुछ हटकर आपको इस मूवी में देखने को मिलेगा कि कैसे आम लोगों को परेशानियां होती हैं।
  • सबसे अच्छा आपको इस मूवी में कपिल शर्मा का लुक लगेगा।

नेगेटिव पॉइंट्स

  • कॉमेडी , रोमांस , एक्शंस इस मूवी में आपको कहीं ना कहीं इनकी कमी महसूस हो सकती है।
  • म्यूजिक की कमी भी आपको इस मूवी में कहीं ना कहीं खलेगी।
  • ज्यादातर इस मूवी में आम लोगों की परेशानियों को दिखाया गया है इंटरटेनमेंट शायद से इस मूवी में देखने को कम मिलेगा।
क्या आपने इस मूवी का ट्रेलर देखा है अगर नहीं देखा है तो देख कर हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा कि आपको इस मूवी का ट्रेलर कैसा लगा और साथ ही कपिल शर्मा के लुक के बारे में भी हमें जरूर अपने कमैंट्स बताइएगा।

Genia Chadha Verified Local Voice • 01 May, 2026 Author

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter