'दि नर्मदा स्टोरी' में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह
इस फिल्म में शरद सिंह एक दमदार और प्रभावशाली पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके किरदार में जहां एक ओर ईमानदारी और साहस दिखाई देगा,
मुंबई : देशभर में अपनी चर्चित आगामी हिन्दी फिल्म “दि नर्मदा स्टोरी” को लेकर अभिनेता शरद सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म आगामी 12 जून को पूरे भारत में एक साथ रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों और सिने प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में शरद सिंह एक दमदार और प्रभावशाली पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके किरदार में जहां एक ओर ईमानदारी और साहस दिखाई देगा, वहीं दूसरी ओर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। शरद सिंह का यह नया अवतार दर्शकों के लिए बेहद खास और प्रेरणादायक माना जा रहा है।