आर आर काबेल लिमिटेड का आईपीओ खुलेगा 13 सितंबर, 2023 को

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team
September 11, 2023 • 6:31 PM  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
आर आर काबेल लिमिटेड का आईपीओ खुलेगा 13 सितंबर, 2023 को
“आर आर काबेल लिमिटेड का आईपीओ खुलेगा 13 सितंबर, 2023 को”
Favicon
Read more on sangritimes.com
11 Sep 2023
https://www.sangritimes.com/rr-cable-limited-ipo-will-open-on-september-13-2023
Copied
आर आर काबेल लिमिटेड का आईपीओ खुलेगा 13 सितंबर, 2023 को
आर आर काबेल लिमिटेड का आईपीओ खुलेगा 13 सितंबर, 2023 को

• ₹5 अंकित मूल्य वाले हर इक्विटी शेयर का मूल्य दायरा ₹983 से ₹1,035 तय किया गया है
• इक्विटी शेयरों के अंकित मूल्य के मुकबले फ्लोर प्राइस 196.60 गुना है और कैप प्राइस इसका 207.00 गुना है
• कर्मचारी आरक्षण खंड में बोली लगाने वाले पात्र कर्मचारियों को प्रति इक्विटी शेयर ₹ 98 की छूट की पेशकश की जा रही है
• बोली/प्रस्ताव, बुधवार, 13 सितंबर, 2023 को खुलेगी और शुक्रवार, 15 सितंबर, 2023 को बंद होगी। एंकर निवेशक बोली की तारीख, मंगलवार, 12 सितंबर, 2023 होगी
• न्यूनतम 14 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 14 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियां लगाई जा सकती हैं
• आरएचपी लिंक: https://www.axiscapital.co.in/wp-content/uploads/R-R-Kabel-Limited-RHP.pdf

जयपुर 11 सितंबर, 2023: आर आर काबेल लिमिटेड ("कंपनी"), बुधवार, 13 सितंबर, 2023 को इक्विटी शेयरों की अपना आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफर- प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश) खोलेगी। ऑफर में ₹180 करोड़ रुपये (₹1,800 मिलियन) तक के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इशू और 17,236,808 इक्विटी शेयर तक का ऑफर फॉर सेल  शामिल है ("ऑफर फॉर सेल" और फ्रेश इशू के साथ, "आईपीओ") जिसके तहत मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी बेची जाएगी । इस ऑफर में ₹10.8 करोड़ (₹108 मिलियन) तक के इक्विटी शेयरों का आरक्षण भी शामिल है जो 6 सितंबर 2023 ("आरएचपी") मुंबई, महाराष्ट्र में कंपनी रजिस्ट्रार के पास दायर रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में वर्णित तरीके से कंपनी के कुछ पात्र कर्मचारियों ("कर्मचारी आरक्षण खंड") के लिए आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध होगा। कर्मचारी आरक्षण खंड में बोली लगाने वाले पात्र कर्मचारियों को प्रति इक्विटी शेयर ₹98 की छूट की पेशकश की जा रही है। कर्मचारी आरक्षण खंड को घटाने ने बाद यह ऑफर "नेट ऑफर" है।
एंकर निवेशक बोली की तारीख, मंगलवार, 12 सितंबर, 2023 होगी। ऑफर, अभिदान (सब्सक्रिप्शन) के लिए बुधवार, 13 सितंबर, 2023 को खुलेगा और शुक्रवार, 15 सितंबर, 2023 को बंद होगा।
ऑफर का प्राइस बैंड ₹983 से ₹1,035 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 14 इक्विटी शेयरों के के लिए और उसके बाद 14 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगाई जा सकती है।
कंपनी फ्रेश इश्यू के ज़रिये जुटाई गई राशि का उपयोग, बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिए गए उधार के पूर्ण या आंशिक भुगतान या पूर्व भुगतान के लिए करेगी, जो अनुमानित तौर पर   ₹ 136 करोड़ (₹ 1,360 मिलियन) है; और शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगी।
ऑफर फॉर सेल में महेंद्रकुमार रामेश्वरलाल काबरा के 754,417 इक्विटी शेयर; हेमंत महेंद्रकुमार काबरा द्वारा 754,417 इक्विटी शेयर; सुमीत महेंद्रकुमार काबरा के 754,417 इक्विटी शेयर; काबेल बिल्डकॉन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के 707, 200 इक्विटी शेयर, राम रत्न वायर्स लिमिटेड के 1,364,480 इक्विटी शेयर, और टीपीजी एशिया VII एसएफ प्राइवेट लिमिटेड के 12,901,877 इक्विटी शेयर तक शामिल हैं जो  "इन्वेस्टर सेलिंग शेयरहोल्डर" हैं।
इक्विटी शेयरों को आरएचपी के ज़रिये पेश किया जा रहा है और इन्हें बीएसई लिमिटेड ("बीएसई") और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड ("एनएसई") जैसे मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों ("स्टॉक एक्सचेंज") पर सूचीबद्ध किया जायेगा। ऑफर से जुड़े प्रयोजनों के लिए, नामित स्टॉक एक्सचेंज बीएसई है।
यह ऑफर प्रतिभूति अनुबंध (विनियमन) नियम, 1957 के नियम 19(2)(बी) के अनुसार किया जा रहा है, जो संशोधित ("एससीआरआर") तौर पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (पूंजी निर्गम एवं डिस्क्लोज़र अनिवार्यता) के विनियम 31 के साथ और विनियम, 2018 संशोधित ("सेबी आईसीडीआर विनियम") से सम्बद्ध है। यह ऑफर, सेबी आईसीडीआर विनियमों के विनियमन 6(1) के अनुसार और बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के ज़रिये किया जा रहा है, जिसमें पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी", और ऐसा भाग, "क्यूआईबी का भाग") को आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए नेट ऑफर के 50% से अधिक उपलब्ध नहीं होगा। हमारी कंपनी और इन्वेस्टर सेलिंग शेयरहोल्डर, बुक रनिंग लीड मैनेजरों के परामर्श से, सेबी आईसीडीआर विनियम ("एंकर निवेशक भाग") के अनुसार विवेकाधीन आधार पर, एंकर निवेशकों को क्यूआईबी हिस्से का 60% तक आवंटित कर सकते हैं। इनमें से कम से कम एक तिहाई, केवल घरेलू म्यूचुअल फंड में आवंटन के लिए उपलब्ध होगा, बशर्ते घरेलू म्यूचुअल फंड से एंकर निवेशक आवंटन मूल्य पर या उससे ऊपर वैध बोलियां मिलें। एंकर निवेशक भाग में कमतर अभिदान (अंडर-सब्सक्रिप्शन) मिलने, या गैर-आवंटन की स्थिति में, शेष इक्विटी शेयरों को नेट क्यूआईबी हिस्से में जोड़ा जाएगा।

इसके अलावा, नेट क्यूआईबी हिस्से का 5% केवल म्यूचुअल फंड के लिए, आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध होगा, और नेट क्यूआईबी का शेष हिस्सा, म्यूचुअल फंड सहित एंकर निवेशकों के अलावा सभी क्यूआईबी के लिए आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध होगा, जिनमें म्यूच्यूअल फंड शामिल होंगे, जो इस पर निर्भर करेगा कि वैध बोलियां, ऑफर प्राइस पर या उससे ऊपर हों। इसके अलावा, नेट ऑफर का कम से कम 15% गैर-संस्थागत बोलीदाताओं को आवंटन के लिए उपलब्ध होगा, जैसे: (ए) गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए उपलब्ध हिस्से का एक-तिहाई हिस्सा, ₹ 2 लाख (₹0.20 मिलियन) से ₹ 10 लाख (₹1.00 मिलियन) तक से अधिक का आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए आरक्षित होगा और (बी) गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए उपलब्ध हिस्से का दो-तिहाई हिस्सा, ₹ 10 लाख (₹1.00 मिलियन) से अधिक का आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए आरक्षित होगा, लेकिन किसी भी उप-श्रेणियों से ग़ैर अभिदान प्राप्त हिस्से को गैर-संस्थागत निवेशकों की अन्य उप-श्रेणी में आवेदकों को आवंटित किया जा सकता है, बशर्ते वैध बोलियां ऑफर प्राइस पर या उससे ऊपर हों। इसके अलावा, सेबी आईसीडीआर विनियमों के अनुसार खुदरा व्यक्तिगत बोलीदाताओं ("आरआईबी") को आवंटन के लिए नेट ऑफर का कम से कम 35% उपलब्ध होगा, बशर्ते वैध बोलियां ऑफर प्राइस पर या उससे ऊपर प्राप्त हों। साथ ही, कर्मचारी आरक्षण खंड के तहत आवेदन करने वाले पात्र कर्मचारियों को आनुपातिक आधार पर इक्विटी शेयर आवंटित किए जाएंगे, जो ऑफर प्राइस पर या उससे ऊपर प्राप्त वैध बोलियों पर निर्भर करेगा।

bolt यह भी जरूर पढ़ें

flash_on
DIDM ने लॉन्च किया भारत का पहला डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस
NEW
flash_on
नई रिपोर्ट भारत के 11000 किलोमीटर लम्बे तटीय क्षेत्र पर मंडराते जलवायु संकट की चेतावनी देती है
flash_on
मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा
flash_on
Vyna Electric (वायना इलेक्ट्रिक) का तेज़ विस्तार: 6 महीनों में 100 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स
flash_on
फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’
flash_on
TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team

Journalist

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter