क्लीनिकल एविडेंस के साथ रिसर्च करके होम्योपैथी को विश्व की नम्बर एक चिकित्सा पद्धति बनाएंगे –डॉ. भास्कर शर्मा

होम्योपैथी से रोगों को जड़ से मिटाया जा सकता हैl क्रॉनिक डिजीज के सफल उपचार के लिए मरीज के वर्तमान हिस्ट्री लक्षणों के विवरण के साथ मरीज के इलाज के पहले दिन से लेकर इलाज पूर्ण होने तक की सभी  रिपोर्ट,उपचार का रिकॉर्ड के साथ ही इलाज से पूर्व करायी गयी जांच रिपोर्ट से लेकर […]

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
June 8, 2023 • 2:41 PM  1
हेल्थ
NEWS CARD
Logo
क्लीनिकल एविडेंस के साथ रिसर्च करके होम्योपैथी को विश्व की नम्बर एक चिकित्सा पद्धति बनाएंगे –डॉ. भास्कर शर्मा
“क्लीनिकल एविडेंस के साथ रिसर्च करके होम्योपैथी को विश्व की नम्बर एक चिकित्सा पद्धति बनाएंगे –डॉ. भास्कर शर्मा”
Favicon
Read more on sangritimes.com
8 Jun 2023
https://www.sangritimes.com/by-doing-research-with-clinical-evidence-we-will-make-homeopathy-the-number-one-medical-system-in-the-world-dr-bhaskar-sharma
Copied
क्लीनिकल एविडेंस के साथ रिसर्च करके होम्योपैथी को विश्व की नम्बर एक चिकित्सा पद्धति बनाएंगे –डॉ. भास्कर शर्मा
क्लीनिकल एविडेंस के साथ रिसर्च करके होम्योपैथी को विश्व की नम्बर एक चिकित्सा पद्धति बनाएंगे –डॉ. भास्कर शर्मा

होम्योपैथी से रोगों को जड़ से मिटाया जा सकता हैl क्रॉनिक डिजीज के सफल उपचार के लिए मरीज के वर्तमान हिस्ट्री लक्षणों के विवरण के साथ मरीज के इलाज के पहले दिन से लेकर इलाज पूर्ण होने तक की सभी  रिपोर्ट,उपचार का रिकॉर्ड के साथ ही इलाज से पूर्व करायी गयी जांच रिपोर्ट से लेकर रोगमुक्‍त होने तक की जांच रिपोर्ट अनिवार्य रूप से शामिल करें, क्‍योंकि यही रिपोर्ट्स वे सबूत होते हैं जो आप द्वारा किये गये इलाज की सफलता की वैज्ञानिक रूप से पुष्टि करते हैं।यह महत्‍वपूर्ण बातें शर्मा होम्योपैथिक चिकित्सालय एंड रिसर्च सेंटर इटवा सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के चीफ कन्‍सल्‍टेंट डॉ भास्कर शर्मा ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट एंड जस्टिस फेडरेशन महाराष्ट्र द्वारा 28 मई को सांगली में आयोजित इंटरनैशनल कांफ्रेंस हेल्थ केयर समिट एंड  अवॉर्ड सेरिमनी में अपने सम्‍बोधन में दी।

 

हेल्थ केयर समिट में देश भर से आये हुए चिकित्‍सकों ने अनेक प्रकार के रोगों के इलाज को लेकर अपना प्रस्‍तुतिकरण दिया।सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के  डॉक्टर भास्कर शर्मा ने कहा कि होम्‍योपैथी के दम को साइंटिफि‍क कसौटी पर खरा साबित करने के लिए रोगी के दस्‍तावेजों को सबूत के तौर पर रखना होगा। डा. भास्कर शर्मा ने यह भी कहा कि सिर्फ रोगी के कथन को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सबूत नहीं माना जा सकता है।ज्ञात हो डॉ भास्कर शर्मा के रिसर्च वर्क का सफर उनकी होम्‍योपैथी शिक्षा के दौरान ही प्रारम्‍भ हो गया था। अब तक विभिन्‍न प्रकार के  रोगो में एक्‍सपेरिमेंटल रिसर्च कर डॉ भास्कर शर्मा देश ही नहीं विदेशों में भी अपने कार्य का लोहा मनवा चुके हैं।

 

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu