इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड में एलन के 5 स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल

कोटा, राजस्थान, भारत एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के स्टूडेंट्स ने इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड (आईजेएसओ) में देश का मान बढ़ाया है। एलन क्लासरूम स्टूडेंट्स ने 5 गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। ओलम्पियाड में भारतीय टीम को 6 गोल्ड मैडल हासिल हुए। इसमें से 5 एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के नाम रहे। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन […]

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
December 17, 2022 • 1:12 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड में एलन के 5 स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल
“इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड में एलन के 5 स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल”
Favicon
Read more on sangritimes.com
17 Dec 2022
https://www.sangritimes.com/allens-5-students-won-gold-medals-in-the-international-junior-science-olympiad
Copied
इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड में एलन के 5 स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल
इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड में एलन के 5 स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल

कोटा, राजस्थान, भारत

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के स्टूडेंट्स ने इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड (आईजेएसओ) में देश का मान बढ़ाया है। एलन क्लासरूम स्टूडेंट्स ने 5 गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। ओलम्पियाड में भारतीय टीम को 6 गोल्ड मैडल हासिल हुए। इसमें से 5 एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के नाम रहे।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन डॉ-बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि 19वें इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड का सोमवार को घोषित किया गया। जिसमें एलन के 5 स्टूडेंट्स ने गोल्ड मैडल हासिल किए। इसमें वासु विजय, देवेश पंकज भैया, बनीब्रता माजी, राजदीप मिश्रा व अवनीश बंसल शामिल हैं। देवेश व राजदीप ने लगातार दूसरे वर्ष गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। जूनियर साइंस ओलम्पियाड के फाइनल में 6 स्टूडेंट्स ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, इसमें 5 एलन से थे और पांचों ने गोल्ड मैडल हासिल किए। माहेश्वरी ने बताया कि इस वर्ष इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड इस वर्ष बोगोटा कोलम्बिया में 2 से 12 दिसम्बर तक आयोजित किया गया। अधिकतम 15 वर्ष की आयु वर्ग के लिए होने वाले इस ओलम्पियाड में 35 देशों के 203 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter