आईआईएम, संबलपुर ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के सहयोग से नए वैकल्पिक ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम का एलान किया
नई दिल्ली- देश में नए जनरेशन के आईआईएम में सबसे भरोसेमंद और प्रीमियम मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में से एक- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, संबलपुर ने नई दिल्ली में अपना नया कैंपस खोलने की घोषणा की है। नया कैम्पस दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक विकास अध्ययन संस्थान (आईएसआईडी) में स्थित एक सुव्यवस्थित और […]
नई दिल्ली- देश में नए जनरेशन के आईआईएम में सबसे भरोसेमंद और प्रीमियम मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में से एक- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, संबलपुर ने नई दिल्ली में अपना नया कैंपस खोलने की घोषणा की है। नया कैम्पस दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक विकास अध्ययन संस्थान (आईएसआईडी) में स्थित एक सुव्यवस्थित और बेहतर परिसर होगा। आईआईएम संबलपुर ने आईएसआईडी के इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ इसके संकाय सदस्यों को आकर्षित करते हुए नए आईएसआईडी परिसर से मैनेजमेंट में छोटे और साथ ही लंबी अवधि के एक्जीक्यूटिव और अन्य कार्यक्रमों का संचालन करने की भी योजना बनाई है। इसका उद्देश्य ऐसे कामकाजी पेशेवरों, एक्जीक्यूटिव और उद्यमियों की जरूरतों को पूरा करना है, जो अपने संबंधित कारोबार या प्रोफेशन को जारी रखने के अलावा प्रीमियम आईआईएम से सप्ताहांत पर अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से दोहरी डिग्री के विकल्प के साथ मैनेजमेंट स्टडी करना चाहते हैं।
केेंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार ने इस अवसर पर कहा, ‘‘देश में स्टार्टअप से संबंधित ईकोसिस्टम को सपोर्ट करने की दिशा में उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम के लिए मैं आईआईएम संबलपुर को बधाई देता हूं। आईआईएम संबलपुर का लोगो इस संस्थान के बुनियादी सिद्धांतों और आदर्शों यानी इनोवेशन, इंटीग्रेशन और इंक्लूसिवनेस का एक संपूर्ण ग्राफिक चित्रण है। आईआईएम संबलपुर अपने बुनियादी मूल्यों के साथ ऐसे फ्यूचर लीडर्स को तैयार करेगा, जिनका प्राथमिक लक्ष्य उद्यमशीलता की मानसिकता के साथ सस्टेनेबिलिटी की दिशा में आगे बढ़ना होगा। मुझे उम्मीद है कि यह एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम अनेक फ्यूचर लीडर्स को एक ऐसा विजन प्रदान करेगा, जिसके सहारे वे वैश्विक दृष्टिकोण के साथ समस्याओं का हल तलाश सकेंगे।’’