अमन राजपूत और अभिनेत्री चाहत यादव होंगे फिल्मजॉइंट्स कंपनी के पहले हरियाणवी गाने ‘केस करेंगे’ में मुख्य अभिनेता - राजवीर शर्मा

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team
November 14, 2023 • 1:10 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
अमन राजपूत और अभिनेत्री चाहत यादव होंगे फिल्मजॉइंट्स कंपनी के पहले हरियाणवी गाने ‘केस करेंगे’ में मुख्य अभिनेता - राजवीर शर्मा
“अमन राजपूत और अभिनेत्री चाहत यादव होंगे फिल्मजॉइंट्स कंपनी के पहले हरियाणवी गाने ‘केस करेंगे’ में मुख्य अभिनेता - राजवीर शर्मा”
Favicon
Read more on sangritimes.com
14 Nov 2023
https://www.sangritimes.com/aman-rajput-and-actress-chahat-yadav-will-be-the-lead-actors-in-filmjoints-companys-first-haryanvi-song-kes-karenge-rajveer-sharma
Copied
अमन राजपूत और अभिनेत्री चाहत यादव होंगे फिल्मजॉइंट्स कंपनी के पहले हरियाणवी गाने ‘केस करेंगे’ में मुख्य अभिनेता - राजवीर शर्मा
अमन राजपूत और अभिनेत्री चाहत यादव होंगे फिल्मजॉइंट्स कंपनी के पहले हरियाणवी गाने ‘केस करेंगे’ में मुख्य अभिनेता - राजवीर शर्मा
फिल्मजॉइंट्स कंपनी लगातार विभिन्न भाषाओं में गानों का निर्माण कर रही है। हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, गुजराती और राजस्थानी गीतों के साथ-साथ फिल्मजॉइंट्स कंपनी ने हरियाणवी भाषा के गीतों के निर्माण में भी बड़ा कदम उठा लिया है। 
 
 
हरियाणा के सुप्रसिद्ध गायक विकास कुमार द्वारा निर्मित गाना ‘केस करेंगे’ के साथ कंपनी का पहला गाना तैयार हो गया है। इस गाने का म्यूजिक और आवाज भी विकास कुमार ने दी है। 
 
 
 इस गाने से दिल्ली के अभिनेता अमन राजपूत अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत कर रहे हैं। उनके साथ हरियाणा की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री चाहत यादव भी दिखाई देंगी। चाहत यादव की ख्याति इस बात से ही समझी जा सकती है कि प्रसिद्ध बिग बॉस विनर एलविश यादव के साथ अक्सर वो कई वीडियो में नजर आती हैं। हाल ही में चाहत यादव के कई गाने भी रिलीज हुए हैं।
 
 
जब हमारी मुलाकात फिल्मजॉइंट्स कंपनी के मालिक राजवीर शर्मा से हुई तो उन्होंने हमें बताया कि हरियाणवी इंडस्ट्री बहुत तेजी से गाने और फिल्म के क्षेत्र में विकास कर रही है। उन्होंने बताया कि मेरा जन्म दिल्ली में हुआ मगर हमारे पूर्वज हरियाणा से हैं। 
 
 
अपनी भाषा से उन्हें बहुत प्यार है उन्होंने कहा वह जल्द ही हरियाणा से संबंधित कुछ वेब सीरीज, फिल्म और गानों का निर्माण कर रहे हैं जिसमें हरियाणा की प्रसिद्ध हस्तियां दिखाई देगीं। इस गाने के प्रोजेक्ट फाइनेंस हेड श्री राजीव गोयल है।
 
साथ ही गाने के सह-निर्माता गौरव शर्मा और गोल्डी शर्मा ने यह भी बताया कि फिल्मजॉइंट्स लगातार अनेक भाषाओं में गानों का निर्माण कर रही है जिसमें वह नए कलाकारों को भी मौका दे रहे हैं। हाल ही में राजवीर शर्मा की कंपनी ने दिल्ली में कुछ ऑडिशन किए थे जिससे दिल्ली के युवाओं को कला क्षेत्र में आने का मौका मिल सके। 
 
 
ऑडिशन के माध्यम से ही अमन राजपूत का चयन किया गया और इस गाने से उन्हें लॉन्च किया जा रहा है। अमन राजपूत दिल्ली के ही कलाकार हैं और अपनी प्रतिभा से उन्होंने इस गाने में जान फूंक दी। 
 
 
वहीं चाहत यादव ने इस गाने में जबरदस्त अभिनय किया है और वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गायक विकास कुमार के अनुसार यह गाना जबरदस्त हिट रहेगा।
 
 
 ‘केस करेंगे’ के डायरेक्टर दिशांत अग्रवाल, लेखक पंकज कातिया और पोस्टर डिजाइनिंग इट्स के डिजाइन द्वारा की जा रही है। जल्द ही ‘केस करेंगे’ गाना रिलीज होने वाला है जिसका जनता को बेसब्री से इंतजार है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team

Journalist

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter