'पुष्पा 2: द रूल' का इंटरनेट पर चल रहा है रूल, 85 मिलियन व्यूज के साथ कर रहा है #1 पर ट्रेंड

टीजर का हर एक पहलू बेहद ग्रैंड है, और अल्लू अर्जुन का जबरदस्त अवतार किसी को भी दीवाना करने के लिए काफी है। विजुअल से लेकर बैकग्राउंड स्कोर, और अल्लू अर्जुन की एंट्री तक हर एक चीज व्हाइट ब्लोइंग है।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team
April 9, 2024 • 3:16 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
'पुष्पा 2: द रूल' का इंटरनेट पर चल रहा है रूल, 85 मिलियन व्यूज के साथ कर रहा है #1 पर ट्रेंड
“'पुष्पा 2: द रूल' का इंटरनेट पर चल रहा है रूल, 85 मिलियन व्यूज के साथ कर रहा है #1 पर ट्रेंड”
Favicon
Read more on sangritimes.com
9 Apr 2024
https://www.sangritimes.com/pushpa-2-the-rule-is-ruling-the-internet-trending-at-1-with-85-million-views
Copied
'पुष्पा 2: द रूल' का इंटरनेट पर चल रहा है रूल, 85 मिलियन व्यूज के साथ कर रहा है #1 पर ट्रेंड
'पुष्पा 2: द रूल' का इंटरनेट पर चल रहा है रूल, 85 मिलियन व्यूज के साथ कर रहा है #1 पर ट्रेंड
 
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" के टीजर को आखिरकार मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में इसके रिलीज होने के साथ ही फैंस और दर्शकों द्वारा दिल खोल कर सोशल मीडिया पर प्यार मिलते हुए देखा जा सकता है। अब सभी द्वारा फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
 
फिल्म के टीचर ने डिजिटल दुनिया में धमाल मचा दिया है हर तरफ से इसके लिए पॉजिटिव रिस्पांस मिलता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर सभी टीज़र के बारे में बात कर रहे हैं और ऑफलाइन भी लोग इसे देखने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। टीजर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता को अगले स्तर पर पहुंचा दिया है और इस तरह से इसे अब तक, 85 मिलियन व्यूज के साथ 1.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं।
 
सोशल मीडिया पर अपडेट को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, “यह #PushpaRaj की दुनिया और रूल है, हम बस इसे जी रहे हैं ???????? #Pushpa2TheRuleTeaser यूट्यूब पर 85M+ रियल-टाइम व्यूज और 1.2M+ लाइक्स के साथ #1 पर ट्रेंड कर रहा है????
 
दुनिया भर में 15th AUG 2024 को ग्रैंड रिलीज होने वाला है????????
 
 #PushpaMassJaathara #Pushpa2TheRule आइकॉन स्टार @alluarjun @iamRashmika @aryasukku #FahadhFaasil @ThisIsDSP @SukumarWritings @MythriOfficial @TSeries”
 
टीजर का हर एक पहलू बेहद ग्रैंड है, और अल्लू अर्जुन का जबरदस्त अवतार किसी को भी दीवाना करने के लिए काफी है। विजुअल से लेकर बैकग्राउंड स्कोर, और अल्लू अर्जुन की एंट्री तक हर एक चीज व्हाइट ब्लोइंग है।
 
टीजर में फिल्म से जाथरा का सीक्वेंस दिखाया गया है। जाथरा जो सम्मक्का सरलम्मा जाथरा के नाम से भी जानी जाती है, यह एक हिंदू आदिवासी देवियों को समर्पित त्यौहार है, जो तेलंगाना राज्य में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। हर साल 10 मिलियन से भी अधिक भक्तगण 4 दिन का उत्सव मनाने आते हैं।
 
पॉपुलर डायरेक्टर सुकुमार ने इस जाथरा को फिल्म में वापस लाया है, और टीज़र में इस ग्रैंड और इंटेंस सीक्वेंस की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है। इस सीक्वेंस की खूबसूरती इसकी प्रामाणिकता और डायरेक्टर के रंगों के कुशल चित्रण में मौजूद है।
 
पुष्पा 2 द रूल 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस नए टीजर को देखने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म देखने को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team

Journalist

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter