नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप "बॉडीटेक क्लासिक मिस्टर इंडिया ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप फर्स्ट सीजन" के ग्रैंड फिनाले का हुआ आयोजन

देशभर से आए मेल व फीमेल कैटेगरी के 1000 से ज्यादा बॉडीबिल्डर्स ने शोकेस किया अपना टैलेंट।  

Pooja Padiyar
Pooja Padiyar Author
October 14, 2022 • 2:47 PM  0
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप "बॉडीटेक क्लासिक मिस्टर इंडिया ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप फर्स्ट सीजन" के ग्रैंड फिनाले का हुआ आयोजन
“नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप "बॉडीटेक क्लासिक मिस्टर इंडिया ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप फर्स्ट सीजन" के ग्रैंड फिनाले का हुआ आयोजन”
Favicon
Read more on sangritimes.com
14 Oct 2022
https://www.sangritimes.com/grand-finale-of-national-level-open-bodybuilding-championship-bodytech-classic-mr-india-open-bodybuilding-championship-first-season-organized
Copied
नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप "बॉडीटेक क्लासिक मिस्टर इंडिया ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप फर्स्ट सीजन" के ग्रैंड फिनाले का हुआ आयोजन
नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप

अभी हाल ही में राजधानी जयपुर में प्रताप नगर स्थित निर्मला ऑडिटोरियम, रावत पब्लिक स्कूल में बॉडीटेक क्लासिक फाउंडेशन की ओर से नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप "बॉडीटेक क्लासिक मिस्टर इंडिया ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप फर्स्ट सीजन" का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। जिसमें पूरे देशभर से 18 वर्ष से अधिक उम्र के मेल व फीमेल कैटेगरी के 500 से अधिक बॉडीबिल्डर्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मेन्स फिजिक, क्लासिक बॉडी बिल्डिंग, वुमन्स बिकिनी और बॉडी बिल्डिंग कैटेगरी में विजेताओं को प्राइज दिए गए।

इस इवेंट के डायरेक्टर्स प्रेम शर्मा, अमित चौहान और प्रवीण चौहान ने बताया कि यह इस नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग टूर्नामेंट का पहला सीजन है। इस चैंपियनशिप का उद्देश्य बॉडीबिल्डिंग व बॉडीबिल्डर्स को प्रमोट करना एवं राज्य व शहर के लोकल टैलेंट को इस क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर देना है। इस पूरी चैंपियनशिप का विनिंग प्राइज 7 लाख रुपये है। चैंपियनशिप के विनर को एक लाख रुपए का कैश प्राइज दिया गया है। इस चैंपियनशिप में 65 किलोग्राम कैटेगरी में फरीदाबाद के राज विनर रहे। सब टाइटल्स के तौर पर मोस्ट इम्प्रूव, बेस्ट पोजर, मेन्स फिजिक चैंपियन, क्लासिक फिजिक चैंपियन वाले विनर्स को भी पुरस्कार दिया गया है। 

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Pooja Padiyar Author

News Writer

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter