हेरा फेरी-3 : 2023 से शुरू हो सकती है शूटिंग, परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय को साथ लाने की कोशिश
हेरा फेरी-3 को लेकर कुछ समय बाद नई खबर आ रही है कि इस पर काम शुरू होने जा रहा है लेकिन होता कुछ नहीं है। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने हेरा फेरी-3 को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने फिल्म सीरीज 'हेरा फेरी' में दर्शकों का मनोरंजन कर दर्शकों का दिल जीता और फिल्म वेलकम सीरीज में अनिल कपूर और नाना पाटेकर के अंदाज को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। बता दें कि फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने हराफेरी 3 और वेलकम 3 बनाई। इसके लिए तैयारियां की जा चुकी हैं और जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।
2023 में शुरू होगी शूटिंग
हेरा फेरी-3 को लेकर कुछ समय बाद नई खबर आ रही है कि इस पर काम शुरू होने जा रहा है लेकिन होता कुछ नहीं है। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने हेरा फेरी-3 को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शुरुआत 2023 में होगी। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय को साथ लाने की कोशिश जारी