आईआईएम, संबलपुर ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के सहयोग से नए वैकल्पिक ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम का एलान किया

नई दिल्ली- देश में नए जनरेशन के आईआईएम में सबसे भरोसेमंद और प्रीमियम मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में से एक- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, संबलपुर ने नई दिल्ली में अपना नया कैंपस खोलने की घोषणा की है। नया कैम्पस दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक विकास अध्ययन संस्थान (आईएसआईडी) में स्थित एक सुव्यवस्थित और […]

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
May 8, 2023 • 4:39 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
आईआईएम, संबलपुर ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के सहयोग से नए वैकल्पिक ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम का एलान किया
“आईआईएम, संबलपुर ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के सहयोग से नए वैकल्पिक ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम का एलान किया”
Favicon
Read more on sangritimes.com
8 May 2023
https://www.sangritimes.com/iim-sambalpur-announces-new-optional-dual-degree-program-in-collaboration-with-international-universities
Copied
आईआईएम, संबलपुर ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के सहयोग से नए वैकल्पिक ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम का एलान किया
आईआईएम, संबलपुर ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के सहयोग से नए वैकल्पिक ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम का एलान किया

नई दिल्ली- देश में नए जनरेशन के आईआईएम में सबसे भरोसेमंद और प्रीमियम मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में से एक- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, संबलपुर ने नई दिल्ली में अपना नया कैंपस खोलने की घोषणा की है। नया कैम्पस दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक विकास अध्ययन संस्थान (आईएसआईडी) में स्थित एक सुव्यवस्थित और बेहतर परिसर होगा। आईआईएम संबलपुर ने आईएसआईडी के इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ इसके संकाय सदस्यों को आकर्षित करते हुए नए आईएसआईडी परिसर से मैनेजमेंट में छोटे और साथ ही लंबी अवधि के एक्जीक्यूटिव और अन्य कार्यक्रमों का संचालन करने की भी योजना बनाई है। इसका उद्देश्य ऐसे कामकाजी पेशेवरों, एक्जीक्यूटिव और उद्यमियों की जरूरतों को पूरा करना है, जो अपने संबंधित कारोबार या प्रोफेशन को जारी रखने के अलावा प्रीमियम आईआईएम से सप्ताहांत पर अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से दोहरी डिग्री के विकल्प के साथ मैनेजमेंट स्टडी करना चाहते हैं।

केेंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार ने इस अवसर पर कहा, ‘‘देश में स्टार्टअप से संबंधित ईकोसिस्टम को सपोर्ट करने की दिशा में उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम के लिए मैं आईआईएम संबलपुर को बधाई देता हूं। आईआईएम संबलपुर का लोगो इस संस्थान के बुनियादी सिद्धांतों और आदर्शों यानी इनोवेशन, इंटीग्रेशन और इंक्लूसिवनेस का एक संपूर्ण ग्राफिक चित्रण है। आईआईएम संबलपुर अपने बुनियादी मूल्यों के साथ ऐसे फ्यूचर लीडर्स को तैयार करेगा, जिनका प्राथमिक लक्ष्य उद्यमशीलता की मानसिकता के साथ सस्टेनेबिलिटी की दिशा  में आगे बढ़ना होगा। मुझे उम्मीद है कि यह एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम अनेक फ्यूचर लीडर्स को एक ऐसा विजन प्रदान करेगा, जिसके सहारे वे वैश्विक दृष्टिकोण के साथ समस्याओं का हल तलाश सकेंगे।’’

bolt यह भी जरूर पढ़ें

flash_on
UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल
NEW
flash_on
मध्य भारत के सबसे बड़े मैथ्स कैलकुलेशन महाकुंभ में विनर वर्ल्ड अबेकस का शानदार प्रदर्शन
flash_on
ड्रीमर्स एजु हब ने NDA-II 2025 में 58 चयन के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, भारत के डिफेंस कोचिंग क्षेत्र में बना अग्रणी संस्थान
flash_on
ग्लोबल फाइनेंस में करियर बनाना है? Zell Education के साथ CFA, FRM, ACCA & CMA करें
flash_on
कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यवसाय में जे.जी.यू. की ऐतिहासिक वैश्विक रैंकिंग: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026
flash_on
मारवाड़ी यूनिवर्सिटी बना डेमोक्रेटिक डायलॉग का मंच, राजकोट में यूथ पार्टिसिपेशन पर नेशनल मंथन

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter