इंडियाज़ रीजनल पीआर अवॉर्ड्स 2022 ने 40 होनहार पीआर प्रोफेशनल्स को दी नई पहचान
पवन त्रिपाठी, ऑर्गेनाइज़र, IRPRA कहते हैं & सभी 40 विजेता रीजनल पीआर क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं और ये अवॉर्ड शो काम के प्रति उनकी मेहनत, निरंतरता और प्रोफेशनलिज्म को रिकॉग्नाइज करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम बनकर उभरा है।
19 नवंबर 2022 को इंदिरा गाँधी जयंती के मौके पर आयोजित किया गया पैनल डिस्कशन और अवॉर्ड सेरेमनी
● 8 प्रमुख श्रेणियों में हुआ 40 वर्ष से कम की आयु के 40 विजेताओं का चयन
● 10 वरिष्ठ जूरी मेंबर्स की मौजूदगी में पैनल डिस्कशन
● 186 रजिस्ट्रेशन्स, 76 केस स्टडीज़, 17 राज्य और 40 विजेताओं ने बढ़ाया अवॉर्ड्स शो का मान
इंदौर: भारत के सबसे तेजी से बढ़ते सोशल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, ट्रूपल डॉट कॉम (Troopel.com) द्वारा 19 नवंबर, 2022, शनिवार को इंदिरा गाँधी जयंती के मौके पर इंडियाज़ रीजनल पीआर अवॉर्ड्स 2022 (IRPRA #40u40) 40 अंडर 40 के दूसरे संस्करण का सफल समापन किया गया। देश के सबसे बड़े रीजनल पीआर अवॉर्ड्स शो का उद्देश्य सबसे होनहार रीजनल पीआर प्रोफेशनल्स की पहचान कर उन्हें सम्मानित करना है, जिसके दूसरे संस्करण में पीआर क्षेत्र के होनहारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 20 सितंबर से शुरू हुए इस शो के तहत देश के 17 राज्यों से 186 रजिस्ट्रेशन्स और 76 केस स्टडीज़ प्राप्त हुईं, जिस पर गहनता से कार्य कर जूरी के 10 वरिष्ठ मेंबर्स द्वारा 40 वर्ष से कम की आयु के 40 विजेताओं को सम्मानित किया गया।