मलाइका अरोड़ा ने ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024 में शिरकत की
ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024 का उद्देश्य उभरती और स्थापित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उद्योग में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करना है।
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने वी कनेक्ट इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित "ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024" में शिरकत की। यह अवॉर्ड समारोह सितारों से सजा था, जिसमें कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल थीं।
इस अवसर पर मलाइका अरोड़ा के अलावा राइमा सेन, उषा उत्थुप, बोनी सेनगुप्ता, मोनामी घोष, कौशानी, अंकुश हाजरा, के के मेनन, राजपाल, रुद्रनील घोष और कई अन्य हस्तियां मौजूद थीं।
ग्लोबल फेम अवार्ड्स 2024 का उद्देश्य उभरती और स्थापित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उद्योग में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करना है।