करिश्मा हाड़ा बनीं जयपुर रत्न सम्मान समारोह सीजन 3 की ब्रांड एम्बेसेडर

करिश्मा हाड़ा मिस राजस्थान 2008-09 और मिस कस्तूरी की विजेता रही हैं। वर्तमान समय तक वह 80 से अधिक इवेंट कार्यक्रमों में जज के रूप में हिस्सा ले चुकी हैं। 

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
September 12, 2020 • 4:58 AM  1
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
करिश्मा हाड़ा बनीं जयपुर रत्न सम्मान समारोह सीजन 3 की ब्रांड एम्बेसेडर
“करिश्मा हाड़ा बनीं जयपुर रत्न सम्मान समारोह सीजन 3 की ब्रांड एम्बेसेडर”
Favicon
Read more on sangritimes.com
12 Sep 2020
https://www.sangritimes.com/karisma-hada-becomes-the-brand-ambassador-of-jaipur-ratna-samman-ceremony-season-3
Copied
करिश्मा हाड़ा बनीं जयपुर रत्न सम्मान समारोह सीजन 3 की ब्रांड एम्बेसेडर
करिश्मा हाड़ा बनीं जयपुर रत्न सम्मान समारोह सीजन 3 की ब्रांड एम्बेसेडर

जयपुर - करिश्मा हाड़ा को जयपुर रत्न सम्मान समारोह सीजन 3 का ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया गया। करिश्मा हाड़ा जयपुर की जानी मानी समाजसेविकाओ में से एक हैं और इसके साथ में ही करिश्मा फैशन दिवा भी हैं।  करिश्मा हाड़ा ने सामाजिक कार्यों के साथ फैशन के क्षेत्र में भी कई मुकाम हासिल किये हैं।  करिश्मा हाड़ा मिस राजस्थान 2008-09 और मिस कस्तूरी की विजेता रही हैं। वर्तमान समय तक वह 80 से अधिक इवेंट कार्यक्रमों में जज के रूप में हिस्सा ले चुकी हैं। 

करिश्मा हाड़ा ने राजस्थान के सबसे बड़े टाईटल राजस्थान महिला उपलब्धि पुरुष्कार भी हासिल किया हैं। करिश्मा निर्भया नशा मुक्ति केंद्र और बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं और अखिल भारतीय राजपूत क्षत्रिय महासभा राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष, बेटी सुरक्षा दल की ब्रांड एम्बेसेडर हैं। वह सीनियर एयरहोस्टेज एयर एशिया मलेशिया, ओमान इंटरनेशनल एयरलाइन्स और स्पाइस जेट्स एयरलाइन्स में एयर होस्टेस रह चुकी हैं।

सामाजिक कार्यक्रमों मे करिश्मा बहुत सहयोग करती है अपने आप में ही बहूत बेहतरीन इंसान है। शक्ति फ़िल्म प्रोडक्शन की संस्थापिका और जयपुर रत्न सम्मान समारोह की आयोजक अंबालिका शास्त्री ने शक्ति फ़िल्म प्रोडक्शन और जयपुर रत्न की पुरी टीम की तरफ से करिश्मा हाड़ा को ढ़ेरो शुभकामनायें दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu