विश्व हिन्दु महासंघ गुजरात के अध्यक्ष श्री नवीन कुमठ द्वारा सूरत की अग्रणि छह कंपनियों में भव्य स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन
44 देशों में कार्यरत अन्तर्राष्ट्रीय गैर राजनीतिक समुदाय होनेवाले विश्व हिन्दु महासंघ तथा सूरत की छह अग्रणि रिअल इस्टेट, ऑटोमोबाईल, हॉस्पिटलिटी और टेक्स्टाईल् कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए एक भव्य स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया| इस स्वास्थ्य जाँच अभियान में सूरत के छह कंपनियों के 451 से अधिक कर्मियों की जाँच की गई| […]
44 देशों में कार्यरत अन्तर्राष्ट्रीय गैर राजनीतिक समुदाय होनेवाले विश्व हिन्दु महासंघ तथा सूरत की छह अग्रणि रिअल इस्टेट, ऑटोमोबाईल, हॉस्पिटलिटी और टेक्स्टाईल् कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए एक भव्य स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया| इस स्वास्थ्य जाँच अभियान में सूरत के छह कंपनियों के 451 से अधिक कर्मियों की जाँच की गई|
संगिनी ग्रूप के आदर्श पटेल, लक्ष्मीपती सारीज के संजय सारवागी, व्हाईट विंग्ज ग्रूप के जिग्नेश अमीन, श्री बालाजी मोटर्स के मनोज शारदा, प्रायमेक्स मीडिया सर्विसेस प्रा. लि. के नितेश देसाई और गॅलिब अँड कं. के मन्थन पटेल ने अपने कर्मियों और श्रमिकों को मुफ्त स्वास्थ्य जाँच मुहैया कराने के लिए विश्व हिन्दु संघ के साथ सूरत के इस भव्य स्वास्थ्य जाँच शिविर के आयोजन में साझेदारी की थी|
कर्मियों और श्रमिकों के पूरे स्वास्थ्य की जाँच की गई जिसमें लीवर प्रोफाईल, लिपिड प्रोफाईल, थायरॉईड प्रोफाईल, किडनी प्रोफाईल, डायबेटीस, ब्लड ग्रूप आदि तथा आवश्यकता के अनुसार ईसीजी, इको और टी.एम.टी. टेस्ट भी की गई| विश्व हिन्दु महासंघ उद्योग में मानव संसाधनों के स्वास्थ्य की रक्ष करता है तथा इसके लिए रोगों की रोकथाम हो तथा उनका प्रतिबन्ध हो, इसके लिए स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन कराता है तथा ‘उपचार से प्रतिबन्ध बेहतर है’ इस मुद्दे को ले कर जागरूकता पर भी कार्य करता है|