गोपाष्टमी पर पिंजरापोल गौशाला में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया गौमाता की सेवा का आह्वान

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और उन्हें 'माता' का दर्जा दिया गया है। हमें गौमाता का संरक्षण और संवर्धन करना चाहिए।

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
November 10, 2024 • 1:08 PM  0
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
गोपाष्टमी पर पिंजरापोल गौशाला में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया गौमाता की सेवा का आह्वान
“गोपाष्टमी पर पिंजरापोल गौशाला में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया गौमाता की सेवा का आह्वान”
Favicon
Read more on sangritimes.com
10 Nov 2024
https://www.sangritimes.com/on-gopasthami-cabinet-minister-joraram-kumawat-called-for-the-service-of-mother-cow-at-pinjrapol-gaushala
Copied
गोपाष्टमी पर पिंजरापोल गौशाला में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया गौमाता की सेवा का आह्वान
गोपाष्टमी पर पिंजरापोल गौशाला में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया गौमाता की सेवा का आह्वान

जयपुर। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और उन्हें 'माता' का दर्जा दिया गया है। हमें गौमाता का संरक्षण और संवर्धन करना चाहिए। कैबिनेट मंत्री कुमावत ने यह बातें पाली शहर की पिंजरापोल गौशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही, जहां उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और गायों के महत्व पर प्रकाश डाला।

कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिनका उद्देश्य गौ संरक्षण और विकास है। उन्होंने गौ अर्क, गौ मूत्र, और अन्य गौ उत्पादों के महत्व को समझाते हुए बताया कि कैसे ये उत्पाद पर्यावरण अनुकूल और उपयोगी हैं। मंत्री कुमावत ने यह भी कहा कि "राइजिंग राजस्थान" में गौ उत्पादों को शामिल करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे इन उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सरकार द्वारा प्रारंभ की गई मोबाइल वेटनरी यूनिट की भी जानकारी दी। यह यूनिट पशुओं के स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने के लिए गांव-गांव पहुंचकर इलाज मुहैया कराएगी। इस सेवा में डॉक्टर, अन्य स्टाफ, और दवाइयों की व्यवस्था की गई है, जिससे पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों में नंदीशाला और गौशालाएं खोलने की योजनाओं पर भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी।

bolt यह भी जरूर पढ़ें

flash_on
मिसेज राजस्थान-2026 का ग्रैंड फिनाले 24 मई को, हेवा हेवन रिसोर्ट में आयोजन
NEW
flash_on
Purple Walk for Hope: कर्टेन रेजर फॉर एब्डोमिनल कैंसर डे कई शहरों में चला अभियान, 19 मई वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे के प्रति जागरूकता पर ज़ोर
flash_on
श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर एवं राकेश राठी प्रोडक्शन का “कागज़ की कश्ती” कार्यक्रम भव्य एवं यादगार रहा
flash_on
पावरफुल नारी ग्रुप और स्पिरिचुअल वर्ल्ड फाउंडेशन ने किया सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम
flash_on
जब पत्थर बोले भावनाओं की भाषा: राजकुमार गुप्ता की पेबल आर्ट प्रदर्शनी ने मोहा मन
flash_on
जयपुर में आस्था, सम्मान और एकता का महापर्व: 'जय बाबा रामदेव अवॉर्ड शो' का भव्य ऐलान

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter