LiveHindustan के साथ अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें

अगर आप क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए अप्लाई करने जाते हैं तो इसके लिए क्रेडिट स्कोर बेहद अहम होता है। क्रेडिट स्कोर के आधार पर बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) यह तय करते हैं कि आपको लोन देना है या नहीं। ऐसे में आवेदन करने से पहले क्रेडिट स्कोर की जांच कर लेना […]

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
January 25, 2025 • 1:20 PM  0
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
Logo
LiveHindustan के साथ अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें
“LiveHindustan के साथ अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें”
Favicon
Read more on sangritimes.com
25 Jan 2025
https://www.sangritimes.com/check-your-credit-score-with-livehindustan
Copied
LiveHindustan के साथ अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें
LiveHindustan के साथ अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें

अगर आप क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए अप्लाई करने जाते हैं तो इसके लिए क्रेडिट स्कोर बेहद अहम होता है। क्रेडिट स्कोर के आधार पर बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) यह तय करते हैं कि आपको लोन देना है या नहीं। ऐसे में आवेदन करने से पहले क्रेडिट स्कोर की जांच कर लेना सही रहता है। LiveHindustan, मुंबई स्थित CRIF हाई मार्क के साथ मिलकर अपने पाठकों के लिए फ्री क्रेडिट स्कोर सर्विस की घोषणा करते हुए रोमांचित है। इस सर्विस के तहत पाठक फ्री में अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर पाएंगे, इससे उन्हें वित्तीय जागरूकता और अपनी योजनाओं के लिए कारगर साधन मिलेगा। CRIF हाई मार्क, एक आरबीआई (RBI) अप्रूव्ड क्रेडिट ब्यूरो है।

क्रेडिट स्कोर की बात करें तो यह तीन अंकों की संख्या होती है, यह किसी व्यक्ति की वित्तीय साख को दर्शाती है। क्रेडिट हिस्ट्री और री-पेमेंट बिहेवियर के आधार पर CRIF हाई मार्क जैसे क्रेडिट ब्यूरो इसका निर्धारण करते हैं। CRIF हाई मार्क, आरबीआई अप्रूव्ड देश के प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो में से एक है। CRIF हाई मार्क, लोगों और वित्तीय संस्थानों को जानकारी भरे फैसले लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आपका क्रेडिट स्कोर क्यों मायने रखता है?

वित्तीय सेहत का इंडिकेटर: क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए आवेदन करते समय क्रेडिट स्कोर आवश्यक है। एक हाई क्रेडिट स्कोर लोन स्वीकृति की संभावनाओं को बेहतर बनाता है और बेहतर ब्याज दरें सुनिश्चित करता है। वहीं, कम क्रेडिट स्कोर होने पर ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थिति में यह भी संभव है कि आपका लेंडर लोन देने से इनकार कर दे।

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu