रियलमी 12 प्रो मैक्स: 50MP सोनी IMX890 कैमरा, 12GB रैम, 64MP पेरिस्कोपिक टेलीफोटो लेंस के साथ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme 12 Pro Max में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा।
लॉन्च से पहले जानिए क्या होंगी खूबियां
नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme अपनी अपकमिंग Realme 12 Pro सीरीज को 29 जनवरी को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के तहत कंपनी Realme 12 Pro, Realme 12 Pro Plus और Realme 12 Pro Max को लॉन्च करेगी। Realme 12 Pro Max इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन होगा।
Realme 12 Pro Max की संभावित स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme 12 Pro Max में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए Realme 12 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50 MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा, 64 MP पेरिस्कोपिक टेलीफोटो कैमरा और 8 MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा। सेल्फी के लिए फोन में 32 MP का कैमरा दिया जाएगा।