एंड पिक्चर्स पर इस अप्रैल, कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
April 21, 2023 • 2:31 PM  0
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
एंड पिक्चर्स पर इस अप्रैल, कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच
“एंड पिक्चर्स पर इस अप्रैल, कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच”
Favicon
Read more on sangritimes.com
21 Apr 2023
https://www.sangritimes.com/this-april-kangana-ranaut-brings-you-limit-breaking-adventures-on-andpictures
Copied
एंड पिक्चर्स पर इस अप्रैल, कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच
एंड पिक्चर्स पर इस अप्रैल, कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच

“तुमने गलत लड़की से पंगा ले लिया है!” इस शनिवार एंड पिक्चर्स के साथ कंगना राणावत आपके स्क्रीन्स पर सरगर्मी बढ़ाने आ रही हैं। 22 अप्रैल 2023 को रात 10 बजे एंड पिक्चर्स पर फिल्म ‘धाकड़’ के चैनल प्रीमियर के साथ बेशुमार रोमांच, जबर्दस्त एक्शन और बेपनाह सस्पेंस का मजा लेने के लिए तैयार हो जाइए! 

एक्शन थ्रिलर ‘धाकड़’ में कंगना रनौत ने एक तेजतर्रार महिला योद्धा, एजेंट अग्नि का दमदार रोल निभाया है। जब एक खतरनाक माफिया (अर्जुन रामपाल) दुनिया भर में अफरा-तफरी मचाने की चेतावनी देता है, तब हमारी हीरोइन को उसे मार गिराने के लिए अपनी मास्टर फाइटर स्किल्स आज़माना होगा। लेकिन अग्नि का सफर सिर्फ अपनी चुस्ती-फुर्ती और शारीरिक बल दिखाने के बारे में नहीं है, बल्कि उसे अपने अंदर चल रही कश्मकश से भी लड़ना होगा और अपने मुश्किल अतीत का सामना करना होगा।

क्या अपनी ज़िंदगी के इस सबसे मुश्किल मिशन में एजेंट अग्नि अपराधियों को मात दे  पाएगी?

नवोदित डायरेक्टर रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जापानी सिनेमैटोग्राफर टेटसुओ नगाटा ने शूट किया है। जैसे-जैसे इस फिल्म में एक्शन उभरकर सामने आता है, इसका रोमांच बढ़ता ही चला जाता है और अंत में यह एक दिल दहला देने वाले क्लाइमैक्स पर आ पहुंचता है, जो यकीनन आपको अपनी सीट से बांध लेगा। इसमें कंगना ने एक धमाकेदार एक्शन-पैक्ड परफॉर्मेंस दी है, जहां वो कुछ बेहद रोमांचक एक्शन सींस करती नजर आईं। अर्जुन रामपाल भी एक खतरनाक अपराधी के रोल में दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देंगे। अर्जुन की पार्टनर के रूप में दिव्या दत्ता ने एक वेश्यालय चलाने वाली महिला के रोल में काबिले तारीफ परफॉर्मेंस दी है।

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter